10-12 पत्तियों के बाद झड़ने लगते हैं जेड प्लांट के पत्ते? Jade Plant को झाड़ीदार घना बनाने के 5 सीक्रेट

Published : Feb 26, 2026, 02:30 PM IST
Make Jade Plant Dense

सार

Jade Plant Care Tips: जेड प्लांट के पत्ते झड़ रहे हैं? सही पानी, ब्राइट लाइट, अच्छी ड्रेनेज, समय पर प्रूनिंग और हल्का फर्टिलाइज़र अपनाकर पौधे को घना और हेल्दी बनाएं। इन 5 आसान हैक्स से आपका जेड प्लांट रहेगा सुपर ग्रीन और मजबूत।

जेड प्लांट (Crassula ovata) एक खूबसूरत और लो-मेंटेनेंस सक्युलेंट है, जिसे अक्सर लोग होम डेकोर के लिए घर पर रखते हैं। इस पौधे की एलिगेंसी हर किसी को पसंद आती है, लेकिन अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि 10-12 नई पत्तियों के बाद इसकी पत्तियां झड़ने लगती हैं। कभी पत्ते नरम होकर गिरते हैं, तो कभी सूखकर टूट जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह होती है गलत पानी देना, खराब ड्रेनेज और कम रोशनी। अगर आप चाहते हैं कि आपका जेड प्लांट घना, मोटी शाखाओं वाला और चमकदार पत्तियों से भरा रहे, तो ये 5 आसान हैक्स जरूर अपनाएं।

पानी देने का सही नियम अपनाएं

जेड प्लांट को जरूरत से ज्यादा पानी देना सबसे बड़ी गलती है। मिट्टी पूरी तरह सूख जाए तभी पानी दें। आमतौर पर 10-15 दिन में एक बार पानी देना पर्याप्त होता है। गमले में पानी रुकना नहीं चाहिए, वरना जड़ें सड़ने लगती हैं और पत्ते झड़ने लगते हैं।

इसे भी पढ़ें- Black Paper Gardening: केरल नहीं, अब घर पर आसानी से उगाएं काली मिर्च और बचाएं हजारों रुपये!

ब्राइट इंडायरेक्ट लाइट में रखें

कम रोशनी में जेड प्लांट की ग्रोथ रुक जाती है और पत्तियां कमजोर होकर गिरने लगती हैं। इसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह की हल्की धूप या ब्राइट इंडायरेक्ट लाइट मिले। बहुत तेज दोपहर की धूप से भी बचाएं, वरना पत्ते झुलस सकते हैं।

सही मिट्टी और ड्रेनेज का ध्यान रखें

जेड प्लांट के लिए हल्की और रेतीली मिट्टी सबसे बेहतर होती है। गार्डन सॉयल में रेत या पर्लाइट मिलाएं ताकि पानी जल्दी निकल सके। गमले में पर्याप्त ड्रेनेज होल होना जरूरी है। चिपचिपी या चिकनी मिट्टी में पानी जम जाती है, जिससे जड़ों को नुकसान पहुंचाती है।

समय-समय पर प्रूनिंग करें

अगर आप चाहते हैं कि पौधा घना बने, तो ऊपर की लंबी टहनियों को हल्का ट्रिम करें। इससे साइड से नई शाखाएं निकलती हैं और पौधा बुशियर दिखता है। सूखी और पीली पत्तियों को तुरंत हटा दें।

इसे भी पढ़ें- 6 Pink Foliage Plants कम लाइट में भी रहेंगे फ्रेश, करें हर कोना रौशन

हल्का न्यूट्रिशन दें

हर 45-60 दिन में सक्युलेंट फर्टिलाइजर या पतला ऑर्गेनिक खाद दें। ज्यादा खाद देने से भी पत्ते गिर सकते हैं, इसलिए हल्की मात्रा में ही फर्टीलाइजर पर्याप्त है। इसके अलावा आप चाहें तो 15-20 दिनों में साधारण पानी डालके के बजाए चावल का पानी डालें, ये पौधों के लिए पानी और खाद दोनों का काम करता है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Tomato Farming Tips: टमाटर की ग्रोथ का जबरदस्त राज, चॉक और छाछ से दोगुना होगा फल
Hanging Plants For Outdoor: कम जगह में ज्यादा हरियाली, कम देखभाल वाले 4 हैंगिंग प्लांट