Tomato Farming Tips: टमाटर की ग्रोथ का जबरदस्त राज, चॉक और छाछ से दोगुना होगा फल

Published : Feb 26, 2026, 02:00 PM IST
How to increase tomato yield

सार

Organic Tomato Farming Tips: टमाटर के पौधे में फल नहीं लग रहे? जानें चॉक और छाछ से टमाटर की ग्रोथ बढ़ाने का आसान देसी तरीका, जिससे जड़ें मजबूत हों और पैदावार दोगुनी हो।

Organic Fertilizer For Tomato Plant: आपने भी अपनी बालकनी, छत या किचन गार्डन में टमाटर का पौधा लगाया हुआ है, जिसमें फल नहीं लग रहे या पौधा पीला पड़ रहा है, तो आपको इसमें महंगी खाद डालने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप घर में मौजूद दो चीजों की मदद से टमाटर की ग्रोथ को दोगुना कर सकते हैं। आइए आपको दिखाते हैं एक वायरल वीडियो जिसमें दिखाई गई है देसी गार्डनिंग की हैक, जो पौधों को जबरदस्त पोषण देगी।

टमाटर के पौधे के लिए बनाएं देसी खाद

फेसबुक पर Unique Farming नाम से बने पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि अगर आपके टमाटर के पौधे में टमाटर नहीं लग रहे हैं, तो केवल एक चॉक और छाछ की मदद से इसकी ग्रोथ दोगुनी हो सकती हैं। इसके लिए हर 15 दिन में टमाटर के पौधे की मिट्टी में आधी चॉक को गढ़ा दें। ऐसा करने से पौधे में जो भी कैल्शियम डेफिशियेंसी है, वो खत्म होती है और उसमें ज्यादा फल आने लगते हैं। इसके अलावा आप आधा पानी और आधा छाछ मिलाकर इसे टमाटर के पौधे की जड़ में डालें। इससे पेड़ हरा भरा और ज्यादा फल देने वाला बनता है।

और पढ़ें- Tomato Plant Pest Control: टमाटर प्लांट से कीड़े हटाएं, गार्डनर की 3 ट्रिक आजमाएं

टमाटर के पेड़ में चॉक डालने के फायदे

चॉक में कैल्शियम कार्बोनेट पाया जाता है, जो मिट्टी में कैल्शियम की कमी को पूरा करता है। जब आप टमाटर के पौधे में इसे डालते हैं तो धीरे-धीरे ये पानी में मिलकर मिट्टी में कैल्शियम को बढ़ाता है, जिससे पौधे की पत्तियां काली नहीं पड़ती और ढेर सारे फल इसमें आने लगते हैं।

टमाटर के पेड़ में छाछ डालने के फायदे

टमाटर के पौधे में छाछ वाला पानी डालने से बैक्टीरिया मरते हैं और मिट्टी उपजाऊ बनती है। ये एक नेचुरल फर्टिलाइजर की तरह काम करता है, जो पौधों को फंगल इंफेक्शन से बचाता है। आप एक कप छाछ में एक कप पानी मिलाएं और इस मिश्रण को सीधे जड़ों में डालें। 15 दिन में एक बार आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बस ध्यान रखें कि ज्यादा छाछ का इस्तेमाल न करें। चॉक और छाछ का इस्तेमाल करने से जड़ें मजबूत होती है, पत्ते हरे और चमकदार बनते है। फूल और फल ज्यादा आते हैं और टमाटर का साइज भी बड़ा होता है।

ये भी पढ़ें- Cypress Vine Plant: जेब पर हल्का दिखावे में भारी, होम डेकोर के लिए गणेश बेल

चॉक और छाछ डालते समय इन बातों का रखें ध्यान

पौधे में ज्यादा मात्रा में चॉक ना डालें, वरना मिट्टी का पीएच लेवल बढ़ सकता है। 15 दिन में आप आधी चॉक का इस्तेमाल कर सकते हैं। छाछ को हमेशा पानी मिलाकर ही पौधों में स्प्रे करें। पौधे को रोज हल्की धूप दिखाएं, ताकि इसकी पत्तियां ताजी रहे। पौधे में पानी जमा न होने दें। अगर आप भी किचन गार्डन में ऑर्गेनिक तरीके से टमाटर उगाना चाहते हैं, तो चॉक और छाछ का ये आसान तरीका जरूर अपनाएं।  

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Hanging Plants For Outdoor: कम जगह में ज्यादा हरियाली, कम देखभाल वाले 4 हैंगिंग प्लांट
Cypress Vine Plant: जेब पर हल्का दिखावे में भारी, होम डेकोर के लिए गणेश बेल