Cypress Vine Plant: जेब पर हल्का दिखावे में भारी, होम डेकोर के लिए गणेश बेल

Published : Feb 26, 2026, 09:15 AM IST
Cypress vine plant price care

सार

Cypress Vel Plant Price: गणेश बेल घर सजाने के लिए शानदार और तेजी से बढ़ने वाली सजावटी बेल है। जानें इसे लगाने का सही समय, मिट्टी की तैयारी, धूप-पानी और देखभाल के आसान टिप्स, ताकि आपका गार्डन सालों तक खिले।

Ganesh Vel For Home: घर को सजाने के लिए बाजार में एक से बढ़कर एक महंगे और लग्जरी आइटम मौजूद हैं, लेकिन हर किसी के बजट में ये फिट नहीं बैठते हैं। ऐसे में क्यों न कुछ नेचुरल तरीका अपनाया जाए। प्रकृति ने हमें ऐसे कई अनमोल तोहफे दिए हैं तो प्राकृतिक तौर पर खूबसूरती का अनमोल उपहार है। अब एक्सपेंसिव न सही तो पौधों को चुना जा सकता है। इसलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं, तेजी से बढ़ने वाली और सुंदर सजावटी गणेश बेल की जानकारी, जिसे साइप्राइस वाइन, स्टार ग्लोरी जैसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाती है। इसमें एक रंग नहीं बल्कि लाल, सफेद, गुलाबी रंग के छोटे-छोटे फूल आते हैं जो मनमोहक लगने के साथ कम समय और थोड़ी देखभाल में सालों-साल तक जस की तस रहती है।

गणेश बेल कैसे लगाएं ?

इस पौधे को फरवरी से लेकर सितंबर महीने तक कभी भी लगाया जा सकता है। यह बेल कम गर्मी और बरसात में जल्दी बढ़ती है। अगर आप भी गार्डनिंग करने की सोच रहे हैं तो इसे विकल्प बनाएं। इसे लगाते वक्त मिट्टी का खास ख्याल रखें।

  • गणेश बेल के बीज खरीदें
  • बीज लगाने के लिए मिट्टी का चयन
  • 40% मिट्टी, 25% गोबर और 30% मिट्टी लें
  • इसे मिलाकर अच्छे से मिट्टी तैयार करें
  • अब हल्के हाथों से बीज लगाकर मिट्टी से ढक दें
  • गमले को ऐसी जगह रखें जहां धूप आते हों
  • 15-20 दिन में बीज उगना शुरू हो जाएंगे

ये भी पढ़ें- सालों-साल दीवार पर राज ! वर्टिकल गार्डन के लिए बेल वाली सब्जियां

गणेश बेल की देखभाल का आसान तरीका

  • इस पौधे को गर्मी पसंद है इसलिए हमेशा धूप में रखें
  • गीली मिट्टी में बेल खराब हो सकती है, इसलिए मिट्टी सूखी पर पानी दें
  • हर 30 दिन में गमले में खाद डालें, इसके लिए गोबर या सरसों की खली का इस्तेमाल किया जा सकता है
  • यह बेल काफी तेजी से बढ़ती है, इसलिए छंटाई पर ध्यान दें
  • वैसे बेल के पौधों पर फंगस कम लगती है, लेकिन इससे बचने के लिए आप नीम ऑयल स्प्रे जरूर रखें

ये भी पढ़ें- Plant Grafting in Hindi: पौधों की ग्राफ्टिंग के 8 मंत्र से पाएं जल्दी फल, जानें सही तरीका और समय

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Grow Cucumber in Pot: गर्मी शुरू होने से पहले बालकनी में लगाएं खीरा, मिलेगा भर-भर कर ताजा फल
Black Paper Gardening: केरल नहीं, अब घर पर आसानी से उगाएं काली मिर्च और बचाएं हजारों रुपये!