Black Paper Gardening: केरल नहीं, अब घर पर आसानी से उगाएं काली मिर्च और बचाएं हजारों रुपये!

Published : Feb 25, 2026, 05:39 PM IST
black pepper planting Tips

सार

Black Pepper Planting Tips: घर पर काली मिर्च उगाना अब आसान है। सही मिट्टी, हल्की धूप, नियमित पानी और जैविक खाद से आप गमले में भी ब्लैक पेपर प्लांट उगा सकते हैं। जानें कटिंग से लगाने का तरीका, देखभाल और फसल पाने के आसान टिप्स।

Black Pepper Gardening: क्या आप जानते हैं कि रोज की रसोई में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च को आप घर पर भी उगा सकते हैं? आमतौर पर लोग मानते हैं कि काली मिर्च सिर्फ केरल जैसे गर्म और नम इलाकों में ही उगाई जा सकती है, लेकिन सही देखभाल और तकनीक से इसे घर के गमले या छोटे गार्डन में भी आसानी से लगाया जा सकता है। अगर आप बाजार से महंगी काली मिर्च खरीदते-खरीदते परेशान हो चुके हैं, तो अब समय है खुद की “ब्लैक पेपर गार्डनिंग” शुरू करने का। जिससे आप घर पर ही इसे लगाकर मसाले ले सकते हैं।

काली मिर्च लगाने का सही तरीका

  • काली मिर्च एक बेलदार पौधा है, जिसे सहारे की जरूरत होती है। इसे बीज से कम और कटिंग से ज्यादा आसानी उगाया जाता है।
  • 8-10 इंच गहरा गमला लें।
  • मिट्टी में 40% गार्डन सॉइल, 30% कोकोपीट और 30% गोबर खाद मिलाएं।
  • कटिंग को मिट्टी में लगाकर हल्का पानी दें।
  • पास में कोई लकड़ी या स्टिक लगा दें ताकि बेल चढ़ सके।

धूप और तापमान का ध्यान रखें

  • काली मिर्च को सीधी तेज धूप नहीं बल्कि हल्की, छनी हुई धूप पसंद होती है।
  • इसे ऐसी जगह रखें जहां सुबह की धूप मिले।
  • तापमान 20-35°C के बीच सबसे अच्छा रहता है।
  • बहुत ज्यादा ठंड या तेज धूप पौधे की ग्रोथ रोक सकती है।

इसे भी पढ़ें- हफ्ते भर में दिखेगा फर्क! रॉटिंग+टमाटर की साइज बढ़ाने की वायरल Tips

पानी और खाद कब दें?

  • काली मिर्च को नम मिट्टी पसंद है, लेकिन जलभराव बिल्कुल नहीं।
  • गर्मियों में हफ्ते में 2-3 बार हल्का पानी दें।
  • सर्दियों में जरूरत अनुसार पानी कम करें।
  • हर 30-40 दिन में जैविक खाद या वर्मीकंपोस्ट डालें।
  • महीने में एक बार नीम खली मिलाने से पौधा कीटों से सुरक्षित रहता है।

देखभाल और फसल कब मिलेगी?

  • काली मिर्च का पौधा 2-3 साल में फल देना शुरू करता है।
  • बेल को नियमित रूप से सहारा दें।
  • सूखी या पीली पत्तियां हटाते रहें।
  • फूल आने के बाद हरे दाने लगते हैं, जिन्हें सुखाकर काली मिर्च बनाई जाती है।
  • एक बार पौधा सेट हो गया तो कई सालों तक उत्पादन देता है।

इसे भी पढ़ें- 6 Pink Foliage Plants कम लाइट में भी रहेंगे फ्रेश, करें हर कोना रौशन

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Flower Gardening: भारत में आसानी से ये 7 विदेशी फूल उग जाएंगे, बगिया रहेगी सालों भर गुलजार
Brinjal Gardening Tips: केवल 2 किचन छिलकों से बनाएं बैंगन की देसी खाद, दोगुनी होगी पैदावार