Brinjal Gardening Tips: केवल 2 किचन छिलकों से बनाएं बैंगन की देसी खाद, दोगुनी होगी पैदावार

Published : Feb 25, 2026, 01:30 PM IST
Brinjal plant care at home

सार

Compost From Kitchen Waste: अगर आपके बैंगन के पौधे में फूल तो आ रहे हैं लेकिन फल नहीं लग रहे, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। किचन में रोज फेंके जाने वाले प्याज और लहसुन के छिलकों से आप ऐसी देसी खाद तैयार कर सकते हैं।

Brinjal Plant Care At Home: अगर आप किचन गार्डनिंग का शौक रखते हैं। घर की छत या बालकनी में सब्जियां उगते हैं, तो आप बैंगन का पौधा आसानी से घर में लगा सकती हैं। इसे सही देखभाल की जरूरत होती है, जिससे ये दो महीने के अंदर ही फल देना शुरू कर देता है। लेकिन अगर बैंगन के पौधे में बैंगन नहीं आ रहे हैं, तो किचन में पड़ी इन दो चीजों के छिलकों का इस्तेमाल करके आप बैंगन की खाद तैयार कर सकते हैं। आइए आपको दिखाते है एक वीडियो, जिसमें बैंगन के पौधे की देखभाल करने का तरीका बताया गया है...

बैंगन में डालें ये दो चीजों की घरेलू खाद

फेसबुक पर Gardening Junction नाम से बने पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया गया है। इस वीडियो में बताया गया है कि अगर आपने घर में बैंगन का पौधा लगाया है और इसमें एक भी बैंगन नहीं आ रहा, तो इसके लिए आप निचली पत्तियों को काट दें। काटने के बाद ग्रो बैग या गमले में छोटा सा गड्ढा बना लें। गड्ढा करने के बाद आपको इसमें दो घरेलू खाद का इस्तेमाल करना है। आप एक मुट्ठी प्याज और लहसुन के छिलके इसमें डाल दें। प्याज में नाइट्रोजन की मात्रा ज्यादा होती है, जो कि पौधे को दुगनी गति से बढ़ने में मदद करता है। इसी तरह से लहसुन में भी ऐसे ही गुण पाए जाते हैं, जिससे पौधे की जड़ मजबूत होती है और वो फल देना शुरू करता है। आप प्याज और लहसुन के छिलके टमाटर के पौधे में भी डाल सकते हैं। इससे ग्रोथ दुगनी होती है।

और पढ़ें- Brinjal Curry: भूल जाएंगे भर्ता-भरवा, बैंगन की स्वादिष्ट रेसिपी, जिसे जान बार-बार बनाएंगे आप

Pot में ऐसे उगाएं बैंगन, फरवरी-मार्च टोकरी भर मिलेगी सब्जी

कैसे लगाएं घर में बैंगन का पौधा

घर में बैंगन का पौधा लगाने के लिए आप किसी बड़े गमले या ग्रो बैग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी मिट्टी के लिए 50% गार्डन सॉइल, 30% गोबर की खाद या वर्मी कंपोस्ट और 20% कोकोपीट या रेत मिलाएं। इसकी मिट्टी भुरभुरी और अच्छी ड्रेनेज वाली होनी चाहिए। बैंगन के पौधे को आप बीज डालकर लगा सकते हैं। इसे रोज 6 से 8 घंटे की सीधी धूप चाहिए। कम धूप मिलने पर इसमें फल कम लगते हैं। इसमें रोज पानी देने की जगह 2 से 3 दिन में पानी दें। ज्यादा पानी देने से बचें, नहीं तो जड़े सड़ सकती हैं। हर 15 दिन में वर्मी कंपोस्ट डालें। पौधे की प्रूनिंग यानी कि छटनी बहुत जरूरी है। सूखी और पीली पत्तियां को काटते रहे, बीज बोने के 60 से 80 दिन बाद पौधे में बैंगन लगना शुरू हो जाता है। बैंगन आने के बाद इसे काटकर आप सब्जी में इस्तेमाल कर सकते हैं। जितनी ज्यादा कटाई छटाई और देखभाल होगी, उतने ज्यादा बैंगन इसमें आएंगे।

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Coconut Husk Gardening Use: नारियल भूसी के 5 यूज, गार्डन में देंगे डबल वेजिटेबल
Plant Grafting in Hindi: पौधों की ग्राफ्टिंग के 8 मंत्र से पाएं जल्दी फल, जानें सही तरीका और समय