
बारिश का मौसम सब्जियां उगाने के लिए बेहतरीन माना जाता है। अगर आप भी सोचते हैं कि हर सब्जी लगाने के लिए नर्सरी से बीज लाकर उगाने पड़ते हैं तो ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ सब्जियां भी हैं जिन्हें आप बच्चे हुए हिस्सों, तने, जड़ या गांठ से दोबारा उगा सकते हैं। इसे खेती के भाषा में वानस्पतिक प्रवर्धन कहते हैं। जानें 5 सब्जियों के बारों में जो बिना बीज के भी उगााई जा सकती हैं।
बिना ज्यादा मेहनत के आलू को उगाया जा सकता है। इसके लिए ऐसे आलू चुनें जो अंकुरित हो गई है।
अरबी को बिना बीज उगाने के लिए उसके भूमिगत तने की आवश्यकता होगी। स्वस्थ-मजबूत अरबी को रातभर साफ पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद इसे 4-6 इंच मिट्टी में लगाएं। इस दौरान ध्यान रहे कि अंकुर वाला हिस्सा ऊपर की तरफ रहे। अरबी का पौधा नमी पसंद करता, हालांकि इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप इसे जरूरत से ज्यादा पानी दें।
कुंदरू भी एक ऐसा पौधा है, जिसे बीज के अलावा तने की कटिंग से भी उगाया जा सकता है। यह बेल प्लांट है, जिसके लिए स्टेम कटिंग से ग्रो करना आसान विकल्प है। लगभग 6 इंच लंबी स्वस्थ पौधे की कटिंग लें और मिट्टी में करीब 3 इंच तक लगाएं। पौधे को बढ़ने के लिए के लिए ग्रो बैग में मजबूत जाली संग लगाए। साथ ही 6-8 घंटे की धूप दिखाना मत भूलें।
लहसुन की पूरी गांठ को अलग-अलग कलियों में बांटकर सभी हेल्दी कलियों को अलग कर लें। अब मिट्टी में लगाते वक्त नुकीला हिस्सा ऊपर की तरफ रखें। बाकि पार्ट को 1-2 इंच मिट्टी से ढक दें। ध्यान रहे सॉयल हमेशा उपजाऊ और ड्रेनेज वाली चुनें।
यह सबसे आसान किचन स्क्रैप गार्डनिंग तरीकों में से एक है। हरी प्याज का ऐसा हिस्सा लें, जिसमें सफेद पार्ट संग हल्की जड़ हो। अब इसे पानी में रखें, ध्यान रहे पूरा हिस्सा पानी में न हो। सही रोशनी और नमी मिलने पर कुछ ही दिनों में नई जड़-पत्तियां निकलने लगती हैं।
गमले या कंटेनर में पौधा लगाने के लिए पॉटिंग मिक्सिंग का ध्यान रखें। बगीचे की मिट्टी, सड़ी हुई जैविक खाद का इस्तेमाल करें। साथ में जल निकासी के लिए कोकोपीट, रेत या पर्लाइट चुनें।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.