
अगर आपके घर में छोटा गार्डन है, तो उसे खूबसूरत बनाने के लिए आपको महंगे डेकोरेशन या चीजों की जरूरत नहीं है। घर में पड़े कुछ बेकार सामान को थोड़ा क्रिएटिव तरीके से इस्तेमाल करके आपका सिंपल गार्डन भी खूबसूरत दिखने लगेगा। इसके लिए आपको पुराने गमले, साइकिल, छाते, प्लास्टिक के कंटेनर, लकड़ी के टुकड़े आदि की जरूरत पड़ेगी। आइए जानते हैं कि आखिर कैसे घर की पुरानी चीजों को रिसाइकल करके गार्डन को डेकोरेट किया जा सकता है।
आप पुराने गमले या फिर मटके का इस्तेमाल करके किसी बड़े पौधे के पास सुंदर स्टोन पाथ बना सकते हैं। इसके लिए पुराना मिट्टी का गमला या मटका लें और इसे अपनी पसंद के अनुसार रंग दें। अब गमले को फूलों की क्यारी के किनारे थोड़ा तिरछा रखें। इसके अंदर छोटे रंगीन पत्थर डालें और बाहर भी रंग-बिरंगे पत्थरों से एक सुंदर पाथ तैयार करें। इस तरह आपके गार्डन में खूबसूरत फोकल प्वाइंट रेडी हो जाएगा।
अगर आपकी साइकिल पुरानी हो गई है, तो उसे कबाड़ में फेंकने की गलती न करें। आप इसे अपने बगीचे में रखकर सुंदर प्लांटर बना सकते हैं। साथ ही, पुरानी साइकिल गार्डन की खूबसूरती भी बढ़ाएगी।सबसे पहले साइकिल को अच्छी तरह साफ कर लें और इसके बाद पूरी साइकिल को सफेद रंग से पेंट कर दें। अगर साइकिल में बास्केट नहीं है, तो आगे और पीछे की तरफ बास्केट लगाकर प्लांटर तैयार कर सकते हैं। इन बास्केट में रंग-बिरंगे फूलों वाले पौधे लगाएं। हरे-भरे गार्डन में सफेद रंग की साइकिल बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
और पढ़ें: घर का छोटा आंगन लगेगा किसी गार्डन से कम नहीं, पौधे सजाने के अपनाएं ये तरीके
कई बार पुराने छाते की डंडियां टूट जाती हैं, जिसके कारण छाता बेकार हो जाता है। आप ऐसे छाते को फेंकने के बजाय गार्डन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके लिए छाते को बगीचे के बीच उल्टा रखें और इसमें मिट्टी भर दें। छाते के चारों ओर पत्थर लगाकर इसे अच्छी तरह फिक्स कर दें। अब इसमें गेंदा या छोटे फूलों वाले पौधे लगाकर खूबसूरत लुक दे सकते हैं। यह आपके गार्डन का खूबसूरत प्लांटर दिखेगा।
और पढ़ें: Snail Control Tips: पौधों को चट कर रहे हैं घोंघे? बारिश में अपनाएं ये 5 आसान तरीके
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.