How to Get Rid of Snails From Plants: बारिश में घोंघे पौधों की पत्तियां चट कर रहे हैं? अंडे के छिलके, कॉफी ग्राउंड्स, लकड़ी की राख, रेत और सही सफाई जैसे आसान उपाय अपनाकर पौधों को घोंघों से बचाएं। जानें मानसून में घोंघों को दूर रखने के आसान और असरदार तरीके।
How to Remove Snails From Plants: बारिश का मौसम पौधों के लिए जितना फायदेमंद है, उतना ही घोंघों और स्लग के लिए भी अच्छा होता है। नमी बढ़ते ही ये पौधों की कोमल पत्तियों और नई कोंपलों को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। अगर आपके गार्डन में भी घोंघों का आतंक बढ़ गया है, तो अपनाएं ये आसान उपाय। इससे घोंघे आपके गार्डन और पौधों के आसपास तक नहीं भटकेंगे।
अंडे के छिलके
अंडे के छिलकों को अच्छी तरह धोकर सुखाएं और बारीक टुकड़ों में कुचल लें। इन्हें पौधे के चारों ओर मिट्टी पर एक मोटी परत में बिखेरें। छिलकों की खुरदरी सतह घोंघों के लिए पौधे तक पहुंचना मुश्किल कर सकती है। साथ ही, ये धीरे-धीरे मिट्टी में कैल्शियम भी पहुंचाते हैं।
कॉफी ग्राउंड्स
इस्तेमाल की हुई कॉफी के बचे हुए ग्राउंड्स को सुखाकर पौधे के आसपास थोड़ी मात्रा में डाल सकते हैं। कॉफी की महक और कड़वाहट घोंघों को उस जगह से दूर रखने में मदद कर सकती है। इन्हें तने से थोड़ा दूर डालें और बहुत ज्यादा मात्रा में मिट्टी में न मिलाएं।
लकड़ी की राख
अगर आपके पास साफ और बिना केमिकल वाली लकड़ी की राख है, तो उसे पौधे के चारों ओर हल्की परत में डालें। सूखी राख नमी वाली सतह को कुछ समय के लिए सूखा रख सकती है। हालांकि बारिश के बाद राख गीली हो जाती है, इसलिए जरूरत पड़ने पर इसे दोबारा डाल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Raat Rani Plant Growing Tips: गमले में भी आसानी से उगेगी रातरानी, जानें घर पर पौधा लगाने और तेजी से बढ़ाने का तरीका
रेत या नमक
पौधे के चारों ओर मोटी रेत या नमक की एक सूखी पट्टी बनवा सकते हैं। इससे मिट्टी की ऊपरी भाग खुरदरी और नमकीन हो जाती है, जिससे घोंघे को पौधों के करीब जाने में दिक्कत होती है। बारिश के बाद इस बैरियर को देखकर जरूरत के अनुसार दोबारा तैयार करें।
सुबह-शाम हाथ से हटाएं
घोंघे अक्सर रात, सुबह जल्दी या बारिश के बाद ज्यादा एक्टीव दिखाई देते हैं। टॉर्च लेकर पौधों की पत्तियों, गमले के नीचे और आसपास की नम जगहों को चैक करें। दिखाई देने वाले घोंघों को दस्ताने पहनकर हाथ से हटाएं। साथ ही गमलों के आसपास जमा पत्तियां और एक्स्ट्रा नमी साफ रखें।
इसे भी पढ़ें- Onion Peel Fertilizer: प्याज के छिलके से कैसे बनाएं खाद? इन पौधों के लिए है वरदान
