
अगर आपके घर में छोटा सा आंगन है, तो आप उसे बेहद खूबसूरती से सजा सकते हैं। थोड़ी जगह पर भी प्लानिंग के साथ आंगन को हरा भरा और रंग-बिरंगा सजा गार्डन जैसा दिखाया जा सकता है। इसके लिए जमीन पर ज्यादा जगह घेरने के बजाय आपको ऊंचाई का इस्तेमाल करना चाहिए। आप दीवार के साथ सीढ़ीयों और कोनों में पौधों को सजाकर आंगन को सुंदर दिखा सकते हैं। आइए जानते हैं कि घर का छोटा आंगन कैसे गार्डन लुक में बदला जा सकता है।
कम स्पेस वाले आंगन में आप फूलों वाली बेलों से सजाएं पर्गोला या लकड़ी के ढांचे पर चढ़ने वाली फूलों की बेलें सजा सकते हैं। बेलों को मजबूत सहारा दें ताकि वे धीरे-धीरे ऊपर फैलकर प्राकृतिक फूलों की छत जैसा लुक दें। बोगनवेलिया जैसी बेलें इस तरह की सजावट को सुंदर दिखाते हैं।
छोटे आंगन में पौधों के लिए जमीन की जगह अगर कम पड़ रही तो, आप गमले, हैंगिंग प्लांटर या वर्टिकल गार्डन चुन सकते हैं। इससे बिना ज्यादा जगह घेरे पूरे आंगन में ग्रीनरी को बढ़ाया जा सकता है।
और पढ़ें: Hybrid vs Desi Seeds: हाइब्रिड या देसी? ऐसे करें सब्जियों के बीज की सही पहचान
आप बैठने की जगह के आसपास आंगन में पसंदीदा पौधे रख सकते हैं। छोटी बेंच, कुर्सियां या बैठने की जगह इससे काफी खूबसूरत दिखती है। आप चाहे तो दीवार वाले एरिया में घने पत्तों वाले बेल, रंग-बिरंगे फूल जैसे अपराजिता, मधुमालती और मॉर्निंग ग्लोरी से आंगन को सजा सकते हैं।
आंगन में सभी गमलों को एक ही जगह रखना देखने में बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगेगा। आप छोटे-बड़े गमलों को अलग-अलग ऊंचाई पर आंगन के एक कोने में भी सजा सकते सजाएं। सीढ़ियों, दीवार के किनारे भी बेस्ट एरिया साबित होंगे।
बेलों को फैलने की जगह देने के लिए आपको जाली, तार या लकड़ी का इस्तेमाल करें। इससे कम जगह में ज्यादा हरियाली तैयार दिखाई देगी।
और पढ़ें: Onion Peel Fertilizer: प्याज के छिलके से कैसे बनाएं खाद? इन पौधों के लिए है वरदान
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.