Aquatic Flower Plants: घर के पुराने ड्रम, टब या बाल्टी से बनाएं खूबसूरत मिनी वॉटर पॉन्ड। जानिए ऐसे 5 फूलदार जलीय पौधों के बारे में जो कम पानी वाले कंटेनर में आसानी से उगते हैं और बालकनी या गार्डन को लग्जरी लुक देते हैं।
घर में पड़े पुराने ड्रम, टब, बाल्टी या बड़े प्लास्टिक कंटेनर अक्सर कबाड़ समझकर फेंक दिए जाते हैं, लेकिन इन्हीं चीजों से आप खूबसूरत मिनी वॉटर पॉन्ड तैयार कर सकते हैं। छोटे स्पेस वाली बालकनी, टैरेस या गार्डन कॉर्नर में बनाया गया मिनी पॉन्ड न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाता है बल्कि गर्मियों में ठंडक और नेचुरल फील भी देता है। खास बात यह है कि इसके लिए बड़े तालाब की जरूरत नहीं होती। छोटे पानी वाले स्टोरेज में भी कई ऐसे फूलदार पौधे आसानी से उग जाते हैं जो लंबे समय तक खिलते रहते हैं। अगर आपके घर में पुराना ड्रम रखा है तो उसमें ये 5 वॉटर फ्लावरिंग प्लांट लगाकर लग्जरी लुक वाला मिनी पॉन्ड तैयार किया जा सकता है।
26
कमल का पौधा
कमल मिनी पॉन्ड के लिए सबसे शानदार और रॉयल लुक देने वाला पौधा माना जाता है। पुराने ड्रम में नीचे मिट्टी और गोबर की खाद डालकर इसकी जड़ें लगाई जा सकती हैं। इसके बाद धीरे-धीरे पानी भरें ताकि पौधे को बढ़ने के लिए सही वातावरण मिले। कमल को रोज लगभग 5 से 6 घंटे धूप मिलनी चाहिए। छोटे ड्रम में ड्वार्फ वैरायटी का कमल ज्यादा अच्छा रहता है। इसके फूल मिनी पॉन्ड को बेहद आकर्षक बना देते हैं।
36
वॉटर लिली
अगर कम जगह में ज्यादा फूल चाहिए तो वॉटर लिली बढ़िया विकल्प हो सकती है। इसके पत्ते पानी की सतह पर फैल जाते हैं और ऊपर रंग-बिरंगे फूल खिलते हैं। वॉटर लिली को ज्यादा गहरे पानी की जरूरत नहीं होती, इसलिए छोटे ड्रम या बड़े टब में भी इसे आसानी से उगाया जा सकता है। गुलाबी, सफेद और पीले रंग की किस्में मिनी पॉन्ड को लग्जरी टच देती हैं।
वॉटर पॉपी छोटे पानी वाले कंटेनर के लिए तेजी से बढ़ने वाला पौधा है। इसके चमकीले पीले फूल पानी के ऊपर बहुत सुंदर दिखाई देते हैं। यह पौधा हल्की धूप और साफ पानी में अच्छी ग्रोथ करता है। पुराने ड्रम में इसे लगाने से पॉन्ड ज्यादा भरा हुआ और प्राकृतिक दिखता है। इसके पत्ते भी सजावटी लुक देते हैं।
56
वॉटर हायसिंथ
वॉटर हायसिंथ अपने बैंगनी और हल्के नीले फूलों की वजह से काफी पसंद किया जाता है। यह पानी में तैरने वाला पौधा है और इसकी देखभाल भी आसान होती है। हालांकि इसे सीमित मात्रा में लगाना चाहिए क्योंकि यह तेजी से फैलता है। छोटे ड्रम में 1 या 2 पौधे ही पर्याप्त रहते हैं। इससे मिनी पॉन्ड को आकर्षक और फ्रेश लुक मिलता है।
वाटर स्नोफ्लेक एक खूबसूरत फूलदार जलीय पौधा है जिसके सफेद फूल बर्फ जैसे दिखाई देते हैं। यह कम पानी वाले कंटेनर में भी अच्छी तरह बढ़ जाता है। पुराने ड्रम या टब में इसे लगाने पर मिनी पॉन्ड का लुक काफी प्रीमियम लगता है। इसकी खासियत है कि यह ज्यादा देखभाल नहीं मांगता और लंबे समय तक हरियाली बनाए रखता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.