Mannequin Planters: जेन जी होम डेकोर का नया Obsession बने मैनकिन प्लांटर्स, देखें डिजाइंस

Published : May 24, 2026, 04:45 PM IST

Mannequin Planters: लिविंग स्पेस को एस्थेटिक मेकओवर करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। इंडोर प्लांट घर की शोभा बढ़ा रहे हैं, लेकिन इन्हें जिस प्लांटर में जेन जी लगा रहे हैं वो काफी यूनिक है। मैनकिन प्लांटर्स हर कोने को इंस्टा वोर्थी बना देता है। 

PREV
16

मैनकिन पहले सिर्फ फैशन स्टोर्स में कपड़े डिस्प्ले करने के लिए इस्तेमाल होते थे, लेकिन वही घरों और बालकनी की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। यह ट्रेंड आर्ट, ग्रीनरी और सस्टेनेबिलिटी का शानदार कॉम्बिनेशन बन चुका है। यहां कुछ पीस आप भी देखकर अपने लिए चुन सकते हैं।

26

पुराने पड़े मैनकिन को दें अलग लुक

अगर आपके घर में पुराना मैनकिन पड़ा है, तो फिर उसे फेंकने की जगह सिर वाला हिस्सा काट दें। फिर मेटैलिक पेंट कर दें। सिर के ऊपर वाले हिस्से में मिट्टी भरकर लो मेंटेंस प्लांट लगाएं। ऐसे प्लांट जिन्हें ज्यादा पानी की जरूरत नहीं हो।  इस तरह के मैनिकन लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं।

36

ऑनलाइन खरीदें खूबसूरत मैनकिन प्लांटर्स

आप सिरामिक या फिर व्हाइट सीमेंट में खूबसूरत मैनकिन प्लांटर्स ले सकती हैं। स्लीपिंग गर्ल के मैनकिन सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। यह कम कीमत से लेकर ज्यादा कीमत तक की प्राइस में मिल जाएंगी। इस तरह के मैनिकन में आप लताओं वाले प्लांट लगाकर अपने इंडोर एरिया को इंस्टा वार्थी बना सकती हैं।

46

मेडिटेशन करते हुए बॉय मैनकिन प्लांटर्स

मेडिटेशन पोज में बना बॉय मैनकिन प्लांटर घर को बेहद शांत और एस्थेटिक वाइब देता है। इसके ऊपर लगी हरियाली इसे नेचर-इंस्पायर्ड आर्ट पीस बना रही है। बालकनी, लिविंग रूम या मेडिटेशन कॉर्नर में यह डिजाइन काफी यूनिक लगता है। मॉडर्न होम डेकोर पसंद करने वालों के लिए यह परफेक्ट चॉइस है।

56

दिल दिखाती गर्ल मैनकिन प्लांटर्स

दिल शेप डिजाइन वाले मैनकिन प्लांटर्स घर की सजावट में एक अलग ही चार्म जोड़ते हैं। इसमें हरियाली और एस्थेटिक का खूबसूरत कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। बालकनी या लिविंग एरिया में रखने पर यह इंस्टेंटिली अटेंशन ग्रैब करता है।

66

पुरुष मैनकिन प्लांटर्स

पुरुष मैनकिन प्लांटर्स इन दिनों होम डेकोर में काफी ट्रेंड कर रहे हैं। मेडिटेशन पोज, एब्स डिजाइन और मॉडर्न आर्ट स्टाइल में बने ये प्लांटर्स घर को लग्जरी वाइब देते हैं। इनमें लगी हरियाली पूरे स्पेस को फ्रेश और यूनिक लुक देती है। बालकनी, गार्डन और लिविंग एरिया के लिए यह शानदार डेकोर ऑप्शन है।

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories