Tall Indoor Plants: फ्लैट का कमरा नेचुरल लंबा और बड़ा, लगाएं ये 6 लंबे इंडोर प्लांट्स

Published : May 26, 2026, 04:00 PM IST

Tall Indoor Plants: क्या लंबे प्लांट लगाने से कमरे की हाइट बढ़ जाती है? मॉन्स्टेरा और फिडल लीफ फिग घर के इंटीरियर को कैसे आकर्षक बनाते हैं? कम बजट में घर सजाने के लिए लंबे इंडोर पौधे क्यों अच्छे ऑप्शन हैं? 

PREV
17

आजकल मिडिल क्लास फैमिली और जेन जी दोनों ही अपने घर को कम बजट में सुंदर और फ्रेश लुक देना पसंद करते हैं। ऐसे में इंडोर पौधे सबसे आसान और ट्रेंडी ऑप्शन बन चुके हैं। खासकर लंबे पौधे घर को लग्जरी लुक देने के साथ-साथ छत की हाइट को भी बढ़ा देते हैं। अगर आप भी फ्लैट में रहते हैं, तो हम यहां पर 6 प्लांट लंबे प्लांट इंडोर प्लांट के बारे में बताएंगे जिसे लगाना आसान है। ये घर सजाने के सबसे बेस्ट ऑप्शन है।

27

ड्रेसीना

पतली लंबी पत्तियों वाला यह पौधा छोटे घरों और फ्लैट्स के लिए परफेक्ट माना जाता है। यह कम जगह में भी आसानी से फिट हो जाता है और कमरे को फ्रेश एहसास देता है। इसकी देखभाल भी बेहद आसान होती है। यह वक्त के साथ लंबा होता जाता है, जिससे कमरे की हाइट बढ़ी नजर आती है।

37

फिडल लीफ फिग

बड़े और चमकदार पत्तों वाला यह पौधा आजकल सोशल मीडिया और मॉडर्न घरों में काफी ट्रेंड में है। इसे लिविंग रूम या एंट्रेंस के पास रखने से घर को लग्जरी लुक मिलता है। सही देखभाल मिलने पर यह काफी लंबा बढ़ सकता है। इस प्लांट को आप 200-500 रुपए के बीच में खरीद सकती हैं।

47

अरेका पाम

अगर आप घर में ट्रॉपिकल और रिच लुक चाहते हैं, तो अरेका पाम बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी लंबी और पतली पत्तियां कमरे को फ्रेश और स्टाइलिश बनाती हैं। यह पौधा घर के अंदर अच्छी रोशनी में तेजी से बढ़ता है और हवा को भी शुद्ध रखने में मदद करता है। इसके साथ ही यह काफी लंबा होता है, जिसकी वजह से छत की लंबाई बढ़ी हुई नजर आती है।

57

मॉन्स्टेरा

बड़े कट वाले पत्तों की वजह से मॉन्स्टेरा काफी यूनिक और आकर्षक लगता है। यह पौधा घर के किसी भी कोने को इंस्टाग्राम जैसा एस्थेटिक लुक दे सकता है। हल्की धूप और थोड़ी नमी में यह अच्छे से बढ़ता है।

67

रबर प्लांट

कम मेहनत में खूबसूरत पौधा चाहिए, तो रबर प्लांट अच्छा ऑप्शन है। इसकी गहरे हरे रंग की मोटी पत्तियां घर को क्लासी और एलिगेंट लुक देती हैं। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, इसलिए व्यस्त लोगों के लिए भी यह बढ़िया पौधा है।

और पढ़ें: Mannequin Planters: जेन जी होम डेकोर का नया Obsession बने मैनकिन प्लांटर्स, देखें डिजाइंस

77

स्नेक प्लांट

यह पौधा जेन जी की पहली पसंद बन चुका है क्योंकि इसकी देखभाल बेहद आसान है। लंबी तलवार जैसी पत्तियां घर को मॉडर्न लुक देती हैं। कम रोशनी और कम पानी में भी यह आसानी से बढ़ जाता है।

और पढ़ें: DiY Mosquito Net Planter: मच्छरदानी हो गई बेकार, तो बनाएं ये 6 क्यूट प्लांटर

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories