
गर्मियों के मौसम में दीवार से लेकर जमीन तक कोई सबसे ज्यादा परेशान करता है तो छिपकली है। जो लोग इनसे से डरते हैं उनके लिए ये किसी बड़े परेशानी से कम नहीं है। अक्सर छिपकलियां उन जगहों पर ज्यादा आती हैं, उन्हें खाना मिलता है। हालांकि, अगर आप भी गर्मी के मौसम में इससे जूझती हैं तो ये फोटो गैलरी आपके लिए हैं। जहां लेकर आए हैं ऐसे 10 पौधों की लिस्ट जो छिपकली भगाने का आसान तरीका है।
कीड़-मकोड़े भगाने के लिए लेमनग्रास प्रभावशाली माना जाता है। इसमें सिट्रल नाम कपाउंड पाया जाता है, जिसकी महक जीवों को पसंद नहीं आती है। यही वजह है कि छिपकलियां भी इनसे दूर रहती हैं।
भारतीय किचन में कोई भी सब्जी तेजपत्ता के बिना अधूरी है। ये केवल स्वाद ही नहीं बल्कि छिपकली भगाने में मदद करता है। इसमें प्राकृतिक तेल मौजूद होता है, जो कीड़ों-मकोड़ों को पसंद नहीं है। आप इसे गार्डन में लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- How to Make Compost at Home: घर पर कंपोस्ट बनाने का आसान तरीका, किचन वेस्ट से तैयार करें नेचुरल खाद
Eucalyptus तेज गंध वाला पौधा है, जो कीड़ों को दूर रखती हैं। अगर कीड़े कम होंगे तो छिपकलियां भी उस जगह नहीं होगा। इसे आप बालकनी और टेरिस में आसानी से लगा सकते हैं।
Clove Plant की खूशबू काफी तेज होती है, यही कारण की इस पौधे में कीड़े न के बराबर होते हैं। यही वजह की इस पौधे के आसपास छिपकलियां नहीं आती है। आप इसे गरम और नम जलवायु में आसानी से उगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Indoor Plant Care in Hindi: 10 साल तक बनी रहेगी चमक, इन 8 तरीकों से करें इनडोर प्लांट केयर
यह एक सुगंधित पौधा है, जिसकी तेज गंध कीड़ों को पसंद नहीं आती है। इसे आप इनडोर-आउटडोर दरवाजे, खिड़की या गार्डन के किनारों पर लगा सकते हैं। इससे छिपकलियां की समस्या से भी निजात मिलेगी। अगर किचन या बेडरूम में छिपकली है, तो आप इस पौधे की पत्तियों को सूती कपड़े में बांधकर रख दें, इससे गंध बनी रहेगी और छिपकली नहीं आएंगी।
Wormwood को भारत में नागदौना या अफसंतीन भी कहते हैं, छिपकलियों को भगाने के लिए इसके इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। इसकी तीखी गंध से छिपकली और कीड़े-मकोड़े दूर रहते हैं। आप इस पौधे को मलमल के कपड़े में लपेटकर घर के अंदर भी रख सकते हैं, इसकी महक हवा में घुलती रहेंगी और छिपकली दूर रहेगी।
रुए प्लांट को सदाबहार की प्रजाति या सतावरी जैसा कहा जाता है, जो छिपकलियों से निजात दिलाने में सहायक है। इसे हर्ब ऑप ग्रेस कहते हैं, हालांकि इसके तेज गंध छिपकली के सेंसर्स को प्रभावित करती है। आप इसे मेन डोर, खिड़की या बगीचे में लगा सकते हैं।
Catnip Plant को वैज्ञानिक भाषा में Nepeta cataria कहते हैं, छिपकलियों को भगाने के लिए बहुत प्रभावी है। यह छिपकलियों के लिए नेचुरल रिपलेंट का काम करता है। यह पुदीने परिवार से संबंधित है, इशमें नेपेटालैक्टोन नामक कंपाउंड होता है, छिपकली को परेशानी करती है। यही वजह है कि इस पौधे के आसपास कीड़े-मकोड़े नहीं होते हैं।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.