Wall Hanging Planters: बालकनी+बेडरूम लगेगा लग्जरी, लटकाएं 10 वॉल हैंगिंग प्लांटर

Published : Mar 10, 2026, 08:30 PM IST
वॉल हैंगिंग प्लांटर

सार

Gardening Wall Plant Stand Hanging Designs: वॉल हैंगिंग प्लांटर्स कम जगह में गार्डनिंग करने का सबसे आसान और स्टाइलिश तरीका हैं। इनके फैंसी डिजाइन घर को खूबसूरत ग्रीन स्पेस में बदल सकते हैं। अगर आप समर में घर को फ्रेश, कूल और एक्सपेंसिव लुक देना चाहते हैं, तो ये वॉल हैंगिंग प्लांटर आइडिया जरूर ट्राई कर सकते हैं।

गर्मियों के मौसम में घर को ठंडा और फ्रेश रखने के लिए इंडोर गार्डनिंग एक शानदार तरीका है। खासकर अगर घर या बालकनी में जगह कम हो तो वॉल हैंगिंग प्लांटर्स बहुत काम आते हैं। ये प्लांटर्स दीवार पर लगाए जाते हैं, जिससे घर में हरियाली भी आती है और डेकोरेशन भी शानदार लगता है। आजकल बाजार में कई तरह के स्टाइलिश वॉल हैंगिंग प्लांटर्स मिलते हैं जो आपके घर को महंगे इंटीरियर जैसा लुक दे सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 10 वॉल हैंगिंग प्लांटर डिजाइन जिनसे आप समर में घर को खूबसूरत ग्रीन स्पेस में बदल सकते हैं।

मैक्रमे रोप हैंगिंग प्लांटर

मैक्रमे रोप प्लांटर कॉटन की मजबूत रस्सियों से बने होते हैं। इसमें एक पॉट को रस्सी के जाल में लटकाया जाता है, जिससे यह बहुत बोहो और एस्थेटिक लुक देता है। यह डिजाइन खासकर लिविंग रूम और बालकनी में बहुत सुंदर लगता है। इसमें मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट या पोथोस जैसे प्लांट अच्छे लगते हैं।

और पढ़ें-  निराई-गुड़ाई में ना करें 5 गार्डनिंग मिस्टेक, ग्रोथ रुकेगी और पौधे भी मरेंगे

मेटल वॉल फ्रेम प्लांटर

मेटल फ्रेम प्लांटर मॉडर्न होम डेकोर के लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है। इसमें लोहे या स्टील का फ्रेम दीवार पर लगाया जाता है और उसमें छोटे-छोटे पॉट लगाए जाते हैं। ब्लैक या गोल्ड फिनिश वाले फ्रेम घर को लग्जरी इंटीरियर जैसा लुक देते हैं।

सिरेमिक वॉल पॉट प्लांटर

सिरेमिक वॉल प्लांटर देखने में बहुत क्लासी होते हैं। इनका डिजाइन छोटा कटोरा या हाफ पॉट जैसा होता है जिसे दीवार पर फिक्स किया जाता है। इनमें छोटे सुकुलेंट प्लांट या कैक्टस बहुत अच्छे लगते हैं और दीवार को मिनिमल गार्डन लुक देते हैं।

वुडन बॉक्स वॉल प्लांटर

1000 रुपए के अंदर आप वुडन बॉक्स प्लांटर चुन सकते हैं। ये घर को नेचुरल और गर्मजोशी भरा लुक देते हैं। इसमें लकड़ी का छोटा बॉक्स दीवार पर लगाया जाता है जिसमें पौधे लगाए जाते हैं। यह डिजाइन खासकर लिविंग रूम की फीचर वॉल या बालकनी के लिए बहुत अच्छा लगता है।

पॉकेट फैब्रिक वॉल प्लांटर

फैब्रिक पॉकेट प्लांटर एक तरह का वर्टिकल गार्डन होता है। इसमें कपड़े की कई जेबें होती हैं जिनमें मिट्टी और पौधे लगाए जाते हैं। यह डिजाइन एक दीवार को पूरी तरह ग्रीन वॉल में बदल सकता है।

और पढ़ें-  1000Rs इंडोर प्लांट फेल, 1 ग्लास पानी में उगाएं स्वीट पटेटो प्लांट

ग्लास टेरारियम वॉल प्लांटर

ग्लास टेरारियम प्लांटर बहुत यूनिक और मॉडर्न होते हैं। इनमें कांच का छोटा बाउल या जियोमेट्रिक कंटेनर होता है जिसमें छोटे पौधे और सजावटी पत्थर लगाए जाते हैं। यह डिजाइन घर को आर्टिस्टिक और प्रीमियम लुक देता है।

जियोमेट्रिक मेटल प्लांटर

जियोमेट्रिक डिजाइन वाले प्लांटर त्रिकोण, हेक्सागन या डायमंड शेप में आते हैं। इनको आपको ऑनलाइन 500 रुपए की स्टार्टिंग रेंज में ले सकते हैं। इनका डिजाइन काफी ट्रेंडी होता है और यह दीवार को मॉडर्न आर्ट जैसा लुक देता है।

नारियल शेल हैंगिंग प्लांटर

इको-फ्रेंडली गार्डनिंग के लिए नारियल के खोल से बने प्लांटर भी बहुत अच्छे होते हैं। ये प्लांटर छोटे पौधों के लिए अच्छे होते हैं और घर में रस्टिक और नेचुरल डेकोर का माहौल बनाते हैं। ये कम स्पेस और सस्ते बजट में बहुत स्टाइलिश लगते हैं।

प्लास्टिक मॉड्यूलर वॉल प्लांटर

अगर आप आसान और सस्ता विकल्प चाहते हैं तो मॉड्यूलर प्लास्टिक प्लांटर अच्छा ऑप्शन है। इन्हें दीवार पर ग्रिड की तरह लगाया जाता है और इनमें कई पौधे एक साथ लगाए जा सकते हैं। यह डिजाइन किचन गार्डन या हर्ब गार्डन के लिए भी अच्छा रहता है।

मिनी पॉट रेल वॉल प्लांटर

इस डिजाइन में दीवार पर एक मेटल या वुडन रेल लगाई जाती है और उसमें छोटे-छोटे पॉट टांगे जाते हैं। यह डिजाइन खासकर बालकनी और किचन गार्डन के लिए बहुत अच्छा रहता है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

आम के पौधे में आ चुके हैं खूब सारे फूल, भूलकर भी न करें ये 3 काम
80 cm Artificial Plants: इनडोर प्लांट नहीं टिकते? 80 सेमी के 5 आर्टिफिशियल पौधे देंगे घर को नेचुरल लुक