sweet potato plant growing tips: अगर आप घर को खूबसूरत बनाने के लिए महंगे इंडोर प्लांट खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले स्वीट पटेटो प्लांट जरूर ट्राई करें। सिर्फ एक शकरकंद और पानी की मदद से आप फ्री में ऐसा पौधा उगा सकते हैं जो देखने में किसी 1000 रुपये के इंडोर प्लांट से कम नहीं लगेगा

घर को खूबसूरत बनाने के लिए लोग अक्सर महंगे इंडोर प्लांट्स खरीदते हैं, जिनकी कीमत कई बार 500 से 1000 रुपये या उससे भी ज्यादा होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप सिर्फ एक शकरकंद (Sweet Potato) और एक ग्लास पानी की मदद से घर में शानदार इंडोर प्लांट उगा सकते हैं? यह पौधा देखने में बेहद सुंदर लगता है और इसकी हरी-भरी बेल किसी भी कमरे या बालकनी को नेचुरल और फ्रेश लुक देती है। खास बात यह है कि इसे उगाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या खर्च की जरूरत नहीं पड़ती।

स्वीट पटेटो प्लांट क्यों बन रहा है ट्रेंड?

आजकल सोशल मीडिया और होम गार्डनिंग में स्वीट पटेटो प्लांट काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसकी पत्तियां दिल के आकार की होती हैं और इसकी बेल तेजी से बढ़ती है। इसे घर के अंदर डेकोरेटिव प्लांट की तरह भी रखा जा सकता है। सही तरीके से उगाने पर यह पौधा इतना घना हो जाता है कि देखने वाले को यह किसी महंगे इंडोर प्लांट जैसा लगता है।

और पढ़ें - फ्री में उगाएं नींबू प्लांट, 1 ट्रिक से सबसे जल्दी लगेगा Tree

एक ग्लास पानी में ऐसे उगाएं स्वीट पटेटो प्लांट

अगर आप घर में यह पौधा उगाना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

1. सही शकरकंद चुनें: सबसे पहले एक ताजा और स्वस्थ शकरकंद चुनें। कोशिश करें कि वह ज्यादा कट या खराब न हो।

2. ग्लास में पानी भरें: एक साफ ग्लास या जार लें और उसमें आधा पानी भर दें।

3. टूथपिक से सेट करें: शकरकंद के बीच में 3–4 टूथपिक लगा दें, ताकि वह ग्लास के मुंह पर टिक सके और उसका निचला हिस्सा पानी में डूबा रहे।

4. धूप वाली जगह रखें: अब इस ग्लास को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप आती हो। 4–5 दिनों में इसमें छोटी जड़ें और अंकुर निकलने लगेंगे।

5. बेल बढ़ने दें: कुछ ही दिनों में इसमें हरी पत्तियां और लंबी बेल निकलने लगेगी। यही बेल इस पौधे को खूबसूरत बनाती है।

View post on Instagram

और पढ़ें - डंठलों से उगाएं सब्जियां, गार्डन में लगाएं 6 वेजिटेबल

स्वीट पटेटो प्लांट की देखभाल कैसे करें

  • हर 3–4 दिन में पानी बदलते रहें
  • पौधे को हल्की धूप जरूर दें
  • जब बेल ज्यादा लंबी हो जाए तो उसे ट्रिम कर सकते हैं
  • चाहें तो बाद में इसे मिट्टी वाले गमले में भी लगा सकते हैं

आप घर की सजावट में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। कांच के जार में लगाकर टेबल डेकोर के रूप में रखें या फिर बालकनी में लटकने वाले पॉट में लगाएं। इतना ही नहीं स्टडी टेबल या ऑफिस डेस्क पर रख सकते हैं। इससे घर का माहौल फ्रेश और नेचुरल लगता है।