Gardening Mistakes: निराई-गुड़ाई में ना करें 5 गार्डनिंग मिस्टेक, ग्रोथ रुकेगी और पौधे भी मरेंगे

Published : Mar 09, 2026, 03:00 PM IST
निराई-गुड़ाई की गार्डनिंग मिस्टेक

सार

How to fix garden full of weeds: पौधों को स्वस्थ रखने के लिए निराई-गुड़ाई आवश्यक है, लेकिन कुछ गलतियों से बचना चाहिए। इन 5 सावधानियों से पौधे स्वस्थ और हरे-भरे रहते हैं।

गार्डनिंग में पौधों को स्वस्थ रखने के लिए निराई-गुड़ाई (Weeding & Loosening Soil) बहुत जरूरी होती है। इससे मिट्टी में हवा पहुंचती है, जड़ों को जगह मिलती है और पौधा तेजी से बढ़ता है। लेकिन कई लोग निराई-गुड़ाई करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर देते हैं, जिनसे पौधा कमजोर हो सकता है या पूरी तरह सूख भी सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आपके पौधे हरे-भरे रहें, तो निराई-गुड़ाई करते समय इन 5 गलतियों से जरूर बचें।

जड़ों के बहुत पास गुड़ाई करना

कई लोग पौधे के बिल्कुल पास मिट्टी खोदने लगते हैं। इससे पौधे की नाजुक जड़ें कट सकती हैं। जड़ें खराब होने पर पौधा धीरे-धीरे सूखने लगता है। पौधे से 2–3 इंच दूरी पर ही मिट्टी को हल्का ढीला करें और गहरी खुदाई करने से बचें।

और पढ़ें-  1000Rs इंडोर प्लांट फेल, 1 ग्लास पानी में उगाएं स्वीट पटेटो प्लांट

बहुत गहराई तक मिट्टी खोदना

अगर आप बहुत गहराई तक मिट्टी खोदते हैं, तो जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है और पौधे की पकड़ ढीली हो जाती है। सिर्फ ऊपर की 1–2 इंच मिट्टी ही ढीली करें और हल्के हाथ से गुड़ाई करें।

सूखी मिट्टी में निराई-गुड़ाई करना

पूरी तरह सूखी मिट्टी में गुड़ाई करने से मिट्टी बहुत सख्त हो जाती है और जड़ों को नुकसान हो सकता है। गुड़ाई से पहले मिट्टी को थोड़ा गीला कर लें। हल्की नमी वाली मिट्टी में गुड़ाई करना सबसे अच्छा होता है।

और पढ़ें-  ना गंदगी ना सफाई की झंझट, 5 चीजों से बालकनी में बनाएं जैपनीज ड्राय गार्डन

खरपतवार को पूरी तरह न निकालना

कई लोग सिर्फ ऊपर से घास या खरपतवार हटा देते हैं, लेकिन उनकी जड़ें मिट्टी में रह जाती हैं। इससे कुछ दिनों में वे फिर उग आते हैं और पौधे के पोषण को खा जाते हैं।खरपतवार को जड़ सहित निकालें और समय-समय पर पौधों की सफाई करते रहें।

बार-बार निराई-गुड़ाई करना

जरूरत से ज्यादा गुड़ाई करने से मिट्टी का स्ट्रक्चर खराब हो सकता है और जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है। महीने में 1–2 बार ही हल्की गुड़ाई करें। ध्यान रखें पौधे की जरूरत के हिसाब से ही मिट्टी ढीली करें। निराई-गुड़ाई के बाद मिट्टी में कम्पोस्ट या वर्मी कम्पोस्ट डालने से पौधे को पोषण मिलता है और ग्रोथ तेजी से होती है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Tyre Planter Plants: पुराने टायर से सजाएं अपनी बालकनी, जानें किन पौधों के लिए बेस्ट है टायर प्लांटर
गमले में उगाएं सौंफ और पाएं भरपूर फसल! सबसे आसान खेती का ये तरीका देख हो जाएंगे हैरान