एलोवेरा की पत्तियां नहीं हो रहीं बड़ी? पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए करें ये 4 काम

Published : Aug 13, 2026, 04:04 PM IST
एलोवेरा

सार

Aloe vera plant growth tips: एलोवेरा की पत्तियां बड़ी नहीं हो रही हैं या पौधे की ग्रोथ रुक गई है? जानें सही रोशनी, पानी, मिट्टी और खाद की मदद से एलोवेरा की ग्रोथ बढ़ाने के आसान तरीके।

औषधि गुना से भरा एलोवेरा का पौधा अक्सर लोग घरों में लगाते हैं। इसे लगाना बेहद आसान होता है। लोग बालकनी से लेकर इसे लिविंग रूम में भी लगा सकते हैं। अगर सही से इसकी देखभाल न की जाए, तो छोटा एलोवेरा ग्रोथ नहीं कर पाता है। पौधे की ग्रोथ न होने की वजह एक नहीं बल्कि कई हो सकती हैं। अगर आपके घर में भी एलोवेरा के पौधे की ग्रोथ नहीं हो पा रही है या वह एक ही लंबाई पर टिका हुआ है, तो आपको ध्यान देने की जरूरत है। आइए जानते हैं कि एलोवेरा के पौधे की ग्रोथ कैसे बढ़ाई जा सकती है?

सीधी धूप में न रखें एलोवेरा

एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जिसे बहुत रोशनी पसंद होती है। अगर आप इसे कम रोशनी वाले कमरे के अंदर रखेंगे, तो इसे पर्याप्त मात्रा में ब्राइट लाइट नहीं मिल पाएगी। इस कारण से पत्तियां ग्रोथ भी नहीं करेंगी। एलोवेरा के पौधे को ऐसे स्थान पर रखें,। जहां पर पर्याप्त लाइट आती हो। तेज धूप में से रखने की गलती ना करें वरना यह झूलल सकता है।

और पढ़ें: Zero Budget Gardening: घर में गार्डन शुरू करना है तो पहले जान लें ये ट्रिक, जीरो खर्च में खिल उठेगा आंगन

करें हल्के पानी का छिड़काव

एलोवेरा के पौधे को रोजाना पानी देने की जरूरत नहीं होती है। अगर आप इसकी अच्छी ग्रोथ चाहती हैं, तो उसकी जड़ों को नुकसान न पहुंचाएं। जब आपको मिट्टी सूखी दिखे, तभी उसमें पानी डालें। एक बात का ध्यान रखें कि गमले में ड्रेनेज होल होना बेहद जरूरी है।

गमले की मिट्टी में डालें खाद

एलोवेरा के पौधे को अन्य पौधों की तरह खाद की जरूरत होती है। आप हल्की मात्रा में इसमें बैलेंस फर्टिलाइजर डाल सकते हैं। ऐसा करने से पत्तियों की रुकी हुई ग्रोथ बढ़ जाएगी और पौधे को नुकसान भी नहीं पहुंचेगा।

बार-बार न करें पत्तियों की कटाई

आपको एलोवेरा की पत्तियों को बार-बार काटना नहीं चाहिए। अगर कोई पत्ती सूखी हो, तो आप उसे हटा सकते हैं। अगर पत्तियों की मोटाई बढ़ गई है, तो आपको नीचे वाली पत्तियां हटानी चाहिए। ऐसा करने से पौधा तेजी से बढ़ेगा।

और पढ़ें: 15 अगस्त पर लगाएं कश्मीरी मेहंदी, ट्रेडिशन वर्क पर New Mehndi Design 2026

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Zero Budget Gardening: घर में गार्डन शुरू करना है तो पहले जान लें ये ट्रिक, जीरो खर्च में खिल उठेगा आंगन
बस 2 चीजों से बनाएं होममेड फंगीसाइड, पौधों की ग्रोथ देखकर रह जाएंगे हैरान