
आवंला के फायदे की जानकारी से इंटरनेट भरा पड़ा है। अगर आप भी इसे खाना पसंद करते हैं लेकिन बाजार से लाने का वक्त नहीं है तो घर पर उगाया जाए। बहुत से लोगों को लगता है आंवला लगाने के लिए बाग-बगीचे की जरूरत होती है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सही किस्म, पर्याप्त गहराई और ऊचित गमले में इसे उगाया जा सकता है। अगर आप ग्राफ्टेड या बडेड प्लांट लगाते हैं तो यह 3-5 सालों में फल देने लगता है, जबकि बीज से उगाने पर यह 10 साल तक का समय लेता है। जानिए किस तकनीक से आप आंवला के फल पा सकते हैं।
अगर आप जल्दी फल जाते हैं तो बीज की बजाय ग्राफ्टेड या बडेड पौधा उगाना ज्यादा बेहतर है। बीज से उगे पौधे हमेशा फल दें ये जरूरी नहीं होता है। इसके अलावा आप घर पर NA-7, कृष्णा NA-5, NA-10 बलवंत, फ्रांसिस जैसी वैरायटी उगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- सिंपल कुर्ती को बनाएं ग्लैमरस, रक्षाबंधन पर सिलवाएं 7 स्टाइलिश बैक डिजाइन
ये भी पढ़ें- चायपत्ती से लेकर केले के छिलके तक, इन 4 चीजों से बनाएं पौधों के लिए मुफ्त खाद
आंवला का पौधा लगाना तो आसान है लेकिन सबसे ज्यादा समस्या फल के लिए होती है। अक्सर लोगों की शिकायत रहती है कि सही से देखभाल करने के बाद भी फल नहीं हआती है। ऐसे में कभी भी एक पौधा न लगाएं, दो प्लांट साथ में लगाएं। ये आंवला उगाने का गोल्डन रूल है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.