
गार्डनिंग करने का शौक है लेकिन उनकी देखभाल करने से ज्यादा आपको बजट की टेंशन खाती है तो ये आर्टिकल है। दरअसल, पौधे लगाने के लिए केवल मेहनत नहीं बल्कि कुछ ट्रिकों की जरूरत भी होती है। कई बार तो घर में मौजूद चीजें ही खाद की तरह काम करती हैं और एक्स्ट्रा खर्चा भी बचाती हैं। अगर आप भी जीरो खर्च में पौधों को हरा-भरा रखना चाहते हैं तो ज्यादा तामझाम के रोजाना निकलने वाले कचरे से चार तरह की खाद बना सकते हैं जो प्लांट्स के लिए संजीवनी की तरह काम करेगी।
आपने चाय पत्ती के बनी खाद के बारे में सुना होगा, लेकिन आप चाय के बनाने बाद बची हुई चायपत्ती से बढ़िया सी फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच चायपत्ती में थोड़ा सा गुड़ मिलाकर एक जग पानी में 7 दिनों के लिए बंद करके ढक दें। दो से तीन बाद जग का ढक्कन हटाएं, बदबू आने पर यह सही से तैयार हो रही है। इसे आप पौधों की जड़ों और पत्तियों में डाल सकती हैं। इसे इनडोर प्लांट के लिए बेस्ट माना जाता है।
पौधों की पीली पत्तियों को हटाने के लिए केले के छिलके की खाद काम सकती है। इसमें पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है एक डिब्बे में केले के छिलके और थोड़ा सा गुड़ डालकर पानी से भर दें और 10 दिन छानकर पानी अलग कर लें। इस्तेमाल से पहले इसे 10 गुना पानी में मिलाएं और यूज करें। यह सभी प्रकार के फल-फूल वाले पौधों के वृद्धि के अच्छी मानी जाती है।
ये भी पढ़ें- बच्चे को है एलर्जी? घर में भूलकर भी न लगाएं ये 5 पौधे, बढ़ सकती है परेशानी
अगर आपने घर पर खट्टे फल वाले पौधे जैसे संतरे, कीनू या फिर नींबू लगा रखा है तो मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने के लिए इस खाद को चुना जा सकता है। नींबू या अन्य फलों में हल्का सा गुड़ डालकर इसे एक हफ्ते के लिए पानी भरे में रख दो। इसके बाद 1 भाग लिक्विड में 10 भाग पानी मिलाकर इस्तेमाल करें। यह विटामिन सी, साइट्रिक एसिड होता है जो मिट्टी का PH लेवल सुंतलित करता है।
ये भी पढ़ें- सिंपल कुर्ती को बनाएं ग्लैमरस, रक्षाबंधन पर सिलवाएं 7 स्टाइलिश बैक डिजाइन
यह पौधों के लिए मल्टी विटामिन की तरह काम करती है। प्याज के छिलकों को पानी-गुड़ के साथ मिलाकर सात दिनों तक फर्मेंट होने दें। इसके बाद 1-10 अनुपात में मिलाकर इस्तेमाल करें। इसमें पोटेशियम, कैल्शियम और आयरन होता है जो पौधों को समग्र ग्रोथ देता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.