गार्डन के लिए बेस्ट एंथुरियम, फूलों से भरा रहेगा बगीचा-मिलेगा एक सॉलिड फायदा भी

Published : Jun 07, 2026, 04:45 PM IST
anthurium plant se sajaye home garden colourful flowers and air purifier benefits

सार

Anthurium Plant: एंथुरियम पौधा क्या है? एंथुरियम के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे अच्छी है? एंथुरियम को कितनी धूप की जरूरत होती है? क्या एंथुरियम हवा को शुद्ध करता है?

कई लोग गार्डनिंग का शौक रखते हैं और अपने बगीचे को खूबसूरत लुक देने के लिए काफी मेहनत भी करते हैं। लोग गार्डन में सीजनल फूल लगाते हैं, ताकि उनका बगीचा रंग-बिरंगे फूलों से खिला-खिला दिखें। इसी बीच आपको एक पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे लगाने से आपका गार्डन खूबसूरत और  रंग-बिरंगा दिखेगा। वैसे, इस पौधे को घर के अंदर भी लगाया जा सकता है। हम यहां बात कर रहें है एंथुरियम पौधे की। इसे आप बगीचे में लगा सकते हैं, लेकिन इसके कुछ बातों का खास ध्यान और सावधानी भी रखनी पड़ेगी, तभी ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

क्या है एंथुरियम प्लांट को लगाने के फायदे

एंथुरियम प्लांट को गार्डन और घर के अंदर दोनों ही जगह लगाया जा सकता है। ये खूबसूरत फूलों वाला पौधा बगीचे और घर की सुंदरता बढ़ाता है। वैसे ये टेल फ्लावर या फ्लेमिंगो फ्लावर के नाम से भी जाना जाता है। इसे इसकी चमकदार हरी पत्तियों और दिल के आकार के फूलों से पहचाना जाता है। इसके फूल बारहमासी खिलते हैं और लाल के साथ गुलाबी, सफेद, नारंगी, बैंगनी, काला, पीला, भूरा और नीले रंग के भी होते हैं। इस लगाने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि यह एक बेस्ट एयर प्यूरीफायर प्लांट हैं। अगर इसे घर में लगाया है कि ये घर की हवा से फॉर्मेल्डिहाइड, अमोनिया और टोल्यूनि जैसे हानिकारक तत्वों को फिल्टर करने का काम करता है। ये पौधा 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। वहीं, इसे गार्डन में लगाने से इसकी चमकदार पत्तियों और कलरफुल फूलों से बगीचा खिला-खिला नजर आएगा।

ये भी पढ़ें.. नारियल की खोल से बनाएं 5 डिजाइनर प्लांटर, लो बजट में करें गार्डन का मेकओवर

कैसे करें एंथुरियम प्लांट की देखभाल

अगर आप एंथुरियम प्लांट को बगीचे में लगाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी पड़ेगी, तभी ये पौधा आपके बगीचे को फूलों से लाद देगा। इसे गार्डन में लगाने के लिए पहले आपको शेड लगाना होगा। साथ ही इसकी मिट्टी नरम और नमी वाली होनी चाहिए। इसे ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती है। इस बात का ध्यान रखना होगा कि इस पर सूरज की रोशनी पड़नी चाहिए, ताकि ये आसानी से पनप सके। महीने में एक बार वर्मीकम्पोस्ट का इस्तेमाल जरूर करें और ज्यादा उर्वरक से पत्तियां पीली पड़ सकती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

-क्या एंथुरियम इंडोर प्लांट है?

नहीं, एंथुरियम घर के अंदर, बालकनी और बगीचे में भी आसानी से उगाया जा सकता है।

- क्या एंथुरियम हवा को शुद्ध करता है?

एंथुरियम को एयर-प्यूरीफाइंग पौधों में गिना जाता है। ये घर और बाहर के वातावरण को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।

- एंथुरियम के लिए कौन-सी मिट्टी सबसे अच्छी है?

अच्छी जल निकासी वाली जैविक पदार्थों से भरपूर मिट्टी एंथुरियम के लिए बेस्ट होती है।

- क्या एंथुरियम सालभर फूल देता है?

सही देखभाल मिलने पर एंथुरियम सालभर फूल दे सकता है।

ये भी पढ़ें.. आसान गार्डनिंग आइडिया, बिन गमले के बनाएं 5 यूनिक प्लांटर

 

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

आसान गार्डनिंग आइडिया, बिन गमले के बनाएं 5 यूनिक प्लांटर
संतरा का छिलका नहीं है कचरा, बालकनी गार्डन को इन 3 तरीकों से रखेगा हरा-भरा