Mongra Blooming Tips: मोगरे के पौधे से इन चीजों को रखें दूर, वरना पूरे साल नहीं खिलेगी एक भी कलियां

Published : Feb 22, 2026, 05:09 PM IST
Avoid these five common mistakes when gardening Mongra plants

सार

Mongra Plant Care: मोगरे के पौधे में फूल नहीं आ रहे? ज्यादा पानी, कम धूप, गलत मिट्टी, नाइट्रोजन खाद और pruning की कमी जैसी 5 गलतियां इसकी फ्लावरिंग रोक देती हैं। सही देखभाल अपनाकर पौधे को सालभर कलियों से भर सकते हैं।

Mongra Plant Growth: मोगरा का पौधा गर्मियों में अपनी खुशबूदार सफेद फूलों के लिए घर आंगन में लगाया जाता है, लेकिन कई बार सही देखभाल न मिलने पर ये सिर्फ पत्तियां ही देता रहता है और फूल बिल्कुल नहीं आते। अक्सर लोग पानी, धूप या खाद की छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे पौधा कमजोर हो जाता है और उसकी फ्लावरिंग रुक जाती है। अगर आप चाहते हैं कि आपका मोगरा सालभर हरा-भरा रहे और मौसम में ढेर सारी कलियों से भर जाए, तो इन आम गार्डनिंग मिस्टेक्स से बचें।

ज्यादा पानी देना

मोगरे का पौधा ज्यादा पानी बिल्कुल पसंद नहीं करता। रोज पानी देने से जड़ें सड़ जाती हैं और पौधा फूल देना बंद कर देता है। मिट्टी सूखने पर ही पानी दें-आमतौर पर गर्मियों में 2-3 दिन में और सर्दियों में 4-5 दिन में एक बार काफी होता है।

इसे भी पढ़ें- 45°C तापमान में भी नहीं मुरझाएंगे पत्ते, जरूर लगाएं ये 5 समर प्लांट

गलत मिट्टी का इस्तेमाल

भारी और चिपचिपी मिट्टी मोगरे की सबसे बड़ी दुश्मन है। हमेशा हल्की, ड्रेनेज वाली मिट्टी इस्तेमाल करें जिसमें गार्डन सॉयल, रेत और कंपोस्ट बराबर मात्रा में हो। पानी रुकने से जड़ें खराब होती हैं और नई कली खिलना कम हो जाता है।

धूप की कमी

मोगरा धूप पसंद पौधा है, अगर इसे छांव या कमरे के अंदर रखेंगे, तो पौधा तो बढ़ेगा लेकिन फूल नहीं देगा। रोज कम से कम 4-6 घंटे की धूप जरूरी है। सुबह की धूप सबसे अच्छी मानी जाती है।

इसे भी पढ़ें- होम डेकोर के लिए 10 Cheap Plant, जो कम धूप और छांव में भी बढ़ें तेजी से

ज्यादा नाइट्रोजन वाली खाद

बहुत ज्यादा नाइट्रोजन खाद देने से पौधा सिर्फ पत्तियां बनाता है और फूल नहीं देता। इसके बजाय महीने में एक बार फॉस्फोरस और पोटाश वाली खाद दें-जैसे बोनमील या केले के छिलके का घोल।

समय पर छंटाई न करना

पुरानी और सूखी टहनियां पौधे की एनर्जी खत्म करती हैं। साल में 1-2 बार हल्की छंटाई करने से नई शाखाएं निकलती हैं और इन्हीं पर सबसे ज्यादा कलियां आती हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Seed Germination Guide: बीज से निकलेंगे तेजीसे पौधे, जानें 7 सुपर इफेक्टिव टिप्स
Gudhal Plant Growing Tips: सिर्फ एक टहनी से उगा लें गुड़हल का पौधा, 5 महीने में भर-भर कर मिलेंगे फूल