
सोशल मीडिया और गार्डनिंग ग्रुप्स में अक्सर एक दावा वायरल होता रहता है कि टमाटर के पौधों के आसपास बेकिंग सोडा डालने से टमाटर ज्यादा मीठे हो जाते हैं। कई लोग इस घरेलू नुस्खे को अपनाने की सलाह भी देते हैं, लेकिन क्या वास्तव में बेकिंग सोडा टमाटरों का स्वाद बदल सकता है? अगर आप भी अपने किचन गार्डन में टमाटर उगाते हैं, तो इस वायरल ट्रेंड की सच्चाई जानना जरूरी है।
इस दावे के पीछे तर्क यह दिया जाता है कि बेकिंग सोडा एल्कलाइन (Alkaline) होता है और इसे मिट्टी में डालने से मिट्टी की अम्लता (Acidity) कम हो जाती है। लोगों का मानना है कि इससे टमाटरों का स्वाद मीठा हो जाता है। हालांकि गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के अनुसार यह दावा सही नहीं है। मिट्टी की सतह पर थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़कने से टमाटरों के स्वाद में कोई खास बदलाव नहीं आता। यानी बेकिंग सोडा टमाटरों को मीठा बनाने का कोई जादुई ट्रिक नहीं है।
और पढ़ें - Best Garden Bugs: बगीचे के 8 कीड़े कभी ना भगाएं, दुश्मन नहीं दोस्त हैं ये
जहां यह उपाय टमाटरों को मीठा नहीं बनाता, वहीं इसका ज्यादा यूज पौधों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। टमाटर के पौधे सामान्यत हल्की अम्लीय मिट्टी (Slightly Acidic Soil) में बेहतर बढ़ते हैं। यदि मिट्टी बहुत ज्यादा क्षारीय हो जाए तो पौधे कई जरूरी पोषक तत्वों को अवशोषित नहीं कर पाते। इसका असर पत्तियों पर दिखाई देता है और वे पीली पड़ने लगती हैं। इसके अलावा बेकिंग सोडा में सोडियम होता है, जो अधिक मात्रा में पौधों की वृद्धि रोक सकता है, उन्हें मुरझा सकता है और गंभीर स्थिति में पौधे को खत्म भी कर सकता है।
टमाटरों की मिठास मुख्य रूप से उनकी किस्म (Variety) और उन्हें मिलने वाली धूप पर निर्भर करती है। कुछ किस्में स्वाभाविक रूप से ज्यादा मीठी होती हैं, जैसे चेरी टमाटर, ग्रेप टमाटर और बेबी प्लम टमाटर। इनमें प्राकृतिक शुगर (Natural Sugar) की मात्रा अधिक होती है, इसलिए इनका स्वाद नॉर्मल टमाटरों की तुलना में ज्यादा मीठा लगता है।
टमाटर के पौधे सूर्य की रोशनी की मदद से प्रकाश संश्लेषण (Photosynthesis) करते हैं। इसी प्रक्रिया के दौरान कार्बोहाइड्रेट बनते हैं, जो बाद में प्राकृतिक शर्करा में बदलते हैं। अगर पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिलती, तो टमाटर का स्वाद फीका हो सकता है। बेहतर स्वाद और मिठास के लिए टमाटर के पौधों को रोजाना कम से कम 6 घंटे सीधी धूप मिलनी चाहिए। जितनी अच्छी धूप मिलेगी, पौधे उतना बेहतर विकास करेंगे और फल का स्वाद भी बेहतर होगा।
और पढ़ें - Garden Fertilizer Ideas: फर्जीलाइजर के सस्ते-देसी जुगाड़, ट्राय करें 0Rs चीप गार्डनिंग हैक
अगर आपको लगता है कि आपकी मिट्टी बहुत अधिक अम्लीय या क्षारीय है, तो बिना जांच के कोई भी पदार्थ डालना सही नहीं है। मिट्टी का pH जानने के लिए Soil Test Kit का उपयोग किया जा सकता है। मिट्टी की वास्तविक स्थिति जानने के बाद ही उसमें किसी प्रकार का सुधार करना चाहिए। अनुमान के आधार पर बेकिंग सोडा या अन्य पदार्थ डालना पौधों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
हालांकि बेकिंग सोडा टमाटरों को मीठा नहीं बनाता, लेकिन गार्डनिंग में इसका सीमित यूज फंगल समस्याओं को कम करने के लिए किया जाता है। कुछ लोग इसे पानी में मिलाकर स्प्रे के रूप में इस्तेमाल करते हैं ताकि पौधों पर फफूंदी का खतरा कम हो सके। हालांकि इसका प्रयोग भी सही मात्रा और एक्सपर्ट एडवाइज के अनुसार ही करना चाहिए।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.