बिना खर्च इस सीक्रेट फॉर्मूला से मनी प्लांट होगा घना-घना, पत्तियां भी नहीं पड़ेगी पीली

Published : Jun 09, 2026, 02:45 PM IST
money plant secret formula for fast growth and green  leaves

सार

Money Plant Care Tips: मनी प्लांट को घना बनाने के लिए क्या करें? मनी प्लांट को कितनी बार पानी देना चाहिए? मनी प्लांट की तेजी से ग्रोथ के लिए क्या जरूरी है?

मनी प्लांट घरों में सबसे ज्यादा लगाए जाने वाले इनडोर और आउटडोर पौधों में से एक हैं। इसकी हरी-भरी बेलें न सिर्फ घर की सुंदरता बढ़ाती हैं, बल्कि इसे पॉजिटिव एनर्जी देने वाला पौधा भी माना जाता हैं। हालांकि कई बार सही देखभाल न मिलने के कारण इसकी पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और ग्रोथ भी रूक जाती है। आपके गार्डन या फिर घर में लगा मनी प्लांट घना, चमकदार और हेल्दी रहे, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसके लिए आपको महंगी खाद या किसी विशेष प्रोडक्ट पर पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों और सही देखभाल से मनी प्लांट की ग्रोथ को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी ग्रोथ के आसान तरीकों के बारे में...

मनी प्लांट की बेहतर ग्रोथ के लिए क्या करें?

तकरीबन सभी लोग अपने गार्डन और घर में मनी प्लांट लगाना पसंद करते हैं। बता दें कि इनकी थोड़ी सी देखभाल से इनके पत्ते घने-घने और चमकदार हो सकते हैं। इनकी देखभाल का आसान तरीका है, जिन्हें आपको बता रहे हैं...

1. मनी प्लांट की पत्तियां पीली होने का जो एक बड़ा कारण है इसमें जरूरत से ज्यादा पानी डालना। ये सही है कि पौधे की ग्रोथ के लिए पानी जरूरी है, लेकिन ज्यादा पानी डालने से जड़ सड़ने लगती हैं और सही तरीके से ऑक्सीजन नहीं मिलता है। इसलिए मनी प्लांट में हफ्ते में 2 या 3 दिन पानी देने की जरूरत है, जिससे ये सही तरीके से बढ़ पाएंगे।

ये भी पढ़ें... छोटे गार्डन के लिए बेस्ट टॉल ट्री स्टम्प प्लांटर, रंग-बिरंगे फूलों से महकेगा बगीचा

2. मनी प्लांट को तेज धूप की जरूरत नहीं होती है। तेज धूप से इसकी पत्तियां पीली पड़ जाती है। इसे गार्डन या घर में ऐसी जगह लगाना या फिर रखना चाहिए, जहां ज्यादा धूप न आती हो।

3. अगर मनी प्लांट के पत्ते पीले पड़ रहे हैं तो समझ जाना चाहिए कि इसमें पोषक तत्व की कमी है। नाइट्रोजन की कमी से पुरानी पत्तियां पीली पड़ जाती हैं। ऐसे में इसमें खाद डालकर इसके पीलेपन को रोका जा सकता है।

4. मनी प्लांट लगाने के लिए सही मिट्टी का होना बहुत जरूरी है। इसके लिए भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी होना चाहिए। इस मिट्टी में 30 फीसदी सामान्य मिट्टी, 30 फीसदी कोकोपीट और 30 फीसदी कंपोजिट हो। हर 15 दिन में एक बार गोबर की खाद या तरल जैविक खाद इसमें जरूर डाले।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

- मनी प्लांट की पत्तियां पीली क्यों पड़ जाती हैं?

ज्यादा पानी, कम धूप, पोषक तत्वों की कमी या खराब ड्रेनेज के कारण पत्तियां पीली पड़ सकती हैं।

- क्या मनी प्लांट को सीधे धूप में रखना चाहिए?

नहीं, मनी प्लांट को तेज सीधी धूप की बजाए उजली लेकिन अप्रत्यक्ष रोशनी पसंद होती है।

- मनी प्लांट के लिए घरेलू खाद कौन-सी है?

चायपत्ती की खाद, केले के छिलके का घोल और कम्पोस्ट जैसी जैविक खाद उपयोगी मानी जाती हैं।

- क्या पानी में उगाया गया मनी प्लांट भी घना हो सकता है?

हां, यदि समय-समय पर पानी बदला जाए और पौधे को पर्याप्त रोशनी मिले तो यह अच्छी तरह बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें... माली ने बताया लहसुन के छिलके का स्मार्ट यूज! गार्डन में ऐसे करें इस्तेमाल और पाएं ढेरों फायदे

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

माली ने बताया लहसुन के छिलके का स्मार्ट यूज! गार्डन में ऐसे करें इस्तेमाल और पाएं ढेरों फायदे
Ladder Gardening Home DIY: 2 फीट जगह में मिनी गार्डन, सीढ़ी से करें स्मार्ट प्लांटिंग