
जब घर छोटा हो तो पेड़-पौधे लगाना मतलब सपने जैसा लगता है। आजकल बड़े शहरों में 3BHK अपार्टमेंट में भी बालकनी में दो लोगों के खड़े होने की जगह नहीं होती, ऐसे में प्लाटिंग करना तो दूर की बात है। अगर आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं लेकिन लेस स्पेस हमेशा बाधा बनती है तो गमलों की बजाय Ladder Gardening की जाए। ये यूरोपीय देशों में खेती करने का पॉपुलर तरीका है, जहां पर लकड़ी या लोहे के सीढ़ी में पौधे लगाते हैं। खास बात है कि ये कम जगह में आसानी से फिट हो जाती हैं और एक बार में कई सारे प्लांट देती हैं। इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं, ऐसे ही यूनिक आइडियाज जिन्हें आप भी विकल्प बना सकते हैं।
अगर बालकनी या घर के बाहर नाम मात्र की जगह भी नहीं है तो परेशान न हो। इसकी बजाय आप छोटी सा वुडन या फिर स्टील की सीढ़ी लें और किनारों पर मजबूत चेन बनाकर ऊपर ओर टांग दें। अब इनमें छोटे-छोटे गमलों में बेल और फैलने वाले पौधे जैसे पोथोस, स्पाइडर प्लांटर, मनी प्लांट या फिर स्ट्रिंग ऑफ पर्ल्स लगाएं। ये कम जगह में शानदार लगते हैं।
आजकल बाजार में कैमिकल वाली सब्जियां खाकर थक चुकी हैं तो वर्टिकल साइज में A फ्रेम सीढ़ी लें और उसे छत के एक कोने में खड़ा कर दें। ध्यान रहे कि धूप 4-6 घंटे आती हो, अब इसमें छोटे-छोटे डिब्बे या फिर गमलों में धनिया, पुदीना, तुलसी, माइक्रोग्रीन, थाम और चेरी टमाटर या मिर्च लगाएं। यह बहुत ही कम जगह में आपको एक साथ कई सारी सब्जियां देगी।
अगर आप गमले लाने का खर्च नहीं करना चाहते हैं तो परेशान मत हो। इसकी बजाय छोटी या मिड साइड की सीढ़ी लें। अब किसी भी पुरानी डैनिम जींस से छोटे-छोटे प्लांटर बना लें, और इन्हें लैडर पर टांग दे। इनमें सीधे मिट्टी भर दें या फिर छोटे-छोटे नर्सरी पॉट रखें। इसमें पालक, सलाद पता या सेकुलेंट लगाना बेस्ट है। डेनिम जल निकासी संग हवा पास करती है, जिससे जड़ों में सड़न नहीं होती है।
ये भी पढ़ें- 100 रु. में लग्जरी लुक ! पैंपास ग्रास से करें DIY डेकोरेशन आइडियाज
होम एंट्रेस पर बड़े-बड़े गमलों से अक्सर जगह भर जाती है। ऐसे में ज्यादा सोच-विचार के बजाय आप लैडर प्लांटर चुन सकती हैं। इसके लिए लंबी और थोड़ी चौड़ी सीढ़ी लें और एंट्रेस के साइड कॉर्नर पर खड़ी करें, अब इसमें बेल वाले पौधे चढ़ाकर मेन दरवाजे तक लाएं। यह 1-2 दिनों में हरी-भरी हो जाती हैं। आप चमेली, मनी प्लांट, बोगनवेलिया या फिर मॉर्निंग ग्लोरी लगा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- बिना फूल भी महकेगा घर, 5 पत्तीदार पौधों से बढ़ाएं घर की रौनक
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.