
बगीचे में कोई भी कीड़ा दिखाई दे तो अक्सर लोग उसे नुकसान पहुंचाने वाला समझकर तुरंत हटाने या कीटनाशक छिड़कने लगते हैं। लेकिन प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में कई कीड़े बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ये छोटे-छोटे जीव पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को नियंत्रित करते हैं, परागण में मदद करते हैं और मिट्टी की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। अगर आप अपने गार्डन को हेल्दी और हरा-भरा रखना चाहते हैं, तो इन फायदेमंद कीड़ों को पहचानना जरूरी है।
लेडीबग बगीचे की सबसे यूजफुल मित्रों में से एक मानी जाती है। यह एफिड्स, माइट्स और अन्य छोटे हानिकारक कीटों को खाकर पौधों की सुरक्षा करती है। एक लेडीबग अपने जीवनकाल में हजारों एफिड्स खा सकती है, इसलिए इसे कभी भी बगीचे से न भगाएं।
और पढ़ें - Garden Fertilizer Ideas: फर्जीलाइजर के सस्ते-देसी जुगाड़, ट्राय करें 0Rs चीप गार्डनिंग हैक
मधुमक्खियां फूलों के परागण में अहम भूमिका निभाती हैं। इनके बिना कई फल, सब्जियां और फूल ठीक से विकसित नहीं हो पाते। अगर आपके बगीचे में मधुमक्खियां आती हैं तो समझिए कि आपका गार्डन नैचुरली रूप से हेल्दी है।
तितलियां सिर्फ बगीचे की खूबसूरती नहीं बढ़ातीं, बल्कि परागण में भी मदद करती हैं। रंग-बिरंगी तितलियों की मौजूदगी एक हेल्दी और जैव विविधता वाले गार्डन की पहचान मानी जाती है।
ग्रीन लेसविंग देखने में नाजुक होती है, लेकिन इसके लार्वा पौधों को नुकसान पहुंचाने वाले एफिड्स, व्हाइटफ्लाई और थ्रिप्स जैसे कीटों को तेजी से खत्म करते हैं। इस वजह से इसे "एफिड लायन" भी कहा जाता है।
और पढ़ें - समर वेजिटेबल छोटी बालकनी में उगाएं, मिनी गमलों में मिलेगी खूब ग्रोथ
प्रेइंग मैंटिस बगीचे के कई हानिकारक कीटों का शिकार करती है। यह नैचुरल कीट नियंत्रण का बेहतरीन तरीका है और रासायनिक कीटनाशकों की जरूरत कम कर सकती है।
ड्रैगनफ्लाई मच्छरों और छोटे उड़ने वाले कीटों को खाकर उनकी क्वांलिटी कंट्रोल करती है। यदि आपके बगीचे के आसपास पानी का सोर्स है और ड्रैगनफ्लाई दिखाई देती हैं, तो यह अच्छी बात है।
ये कीड़े मिट्टी में रहने वाले कई हानिकारक कीटों और उनके अंडों को खा जाते हैं। ग्राउंड बीटल रात में एक्टिव रहते हैं और पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंचाने वाले कीटों को कंट्रोल करते हैं।
अर्थवर्म टैक्निकली कीड़ा नहीं बल्कि कृमि है, लेकिन यह बगीचे का सबसे बड़ा मित्र माना जाता है। यह मिट्टी को भुरभुरी बनाता है, हवा और पानी का फ्लो बेहतर करता है और नैचुरल खाद बनाने में मदद करता है।
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.