
एलोवेरा जैल न सिर्फ हेल्दी बॉडी बनाता है बल्कि स्किन और हेयर के लिए वरदान होता है। अगर आपके घर में कम स्पेस है लेकिन एलोवेरा का पौधा लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ सिंपल टिप्स अपना सकते हैं। एलोवेरा का पौधा औषधीय गुणों से भरा होता है और यह साल भर आपको पर्याप्त मात्रा में जैल देगा। अगर आप एलोवेरा का पौधा घर में लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप दिए गए कुछ सिंपल टिप्स अपनाएं और कम स्पेस के साथ गमले में एलोवेरा का पौधा लगाएं।
कम स्पेस में एलोवेरा का पौधा लगाना चाहते हैं, तो इसके लिए छोटे एलोवेरा पौधा का चयन करें। आपको नर्सरी से आसानी से छोटा पौधा कम दाम में मिल जाएगा। अगर किसी के घर में एलोवेरा पौधा लगा है, तो उसके आसपास छोटे पौधे भी आसानी से उगते हैं। आप इन पौधे का चयन करके भी घर में नया एलोवेरा पौधा लगा सकते हैं। इसके लिए आपको मीडियम साइज का गमला चुनना होगा और साथ ही सामान्य मिट्टी के साथ थोड़ी रेत और खाद मिलनी होगी।
और पढ़ें: Garden Fertilizer Ideas: फर्जीलाइजर के सस्ते-देसी जुगाड़, ट्राय करें 0 Rs चीप गार्डनिंग हैक
भले ही आपके घर में कम स्पेस हो लेकिन एलोवेरा पौधे को ऐसे स्थान में रखें, जहां पर कुछ समय के लिए धूप आती हो। इस पौधे को कुछ घंटे धूप की जरूरत होती है। सप्ताह में 1 से 2 बार पानी देना पर्याप्त होता है। यानी कि एलोवेरा के पौधे को उगाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं। पर्याप्त धूप मिलने से पौधा तेजी से बढ़ता है और इसकी पत्तियां हरी-भरी रहती हैं।
जब एलोवेरा की पत्तियां बड़ी हो जाएं, तो बाहरी और सबसे पुरानी पत्तियों को ही काटे। एक बार में पौधे के 20 से 30% से ज्यादा पत्तियां ना हटाएं। आप हाथ से तोड़ने के बजाय चाकू से पत्तियों को काटे। पर्याप्त धूप और पानी मिलने पर एलोवेरा का पौधा नई पत्तियां बनाने लगता है।
और पढ़ें: गर्मी में पौधों को बचाने का सबसे आसान तरीका, बस बदल दें पानी देने का समय
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.