Garden Fertilizer Ideas: फर्जीलाइजर के सस्ते-देसी जुगाड़, ट्राय करें 0Rs चीप गार्डनिंग हैक

Published : Jun 07, 2026, 05:00 PM IST
फर्जीलाइजर के सस्ते-देसी जुगाड़

सार

Gardening hacks Cheap Fertilizer Ideas: क्या आप भी 0 रुपये वाले देसी जुगाड़ ढूंढ रहे हैं जो आपकी गार्डनिंग का खर्च कम करें? अगर हां तो आप कम लागत में भी जानें किस तरह अपना गार्डन हरा-भरा और खूबसूरत बना सकते हैं?

गार्डनिंग का शौक रखने वाले लोग अक्सर पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए महंगे फर्टिलाइजर खरीदते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके किचन और घर में मौजूद कई चीजें बिल्कुल फ्री में पौधों के लिए बेहतरीन खाद का काम कर सकती हैं? ये देसी जुगाड़ न केवल पैसे बचाते हैं, बल्कि पौधों को नैचुरल पोषण भी देते हैं। अगर आप कम खर्च में हरा-भरा गार्डन चाहते हैं, तो ये 0 रुपये वाले गार्डन फर्टिलाइजर आइडियाज जरूर आजमाएं।

केले के छिलकों की खाद

केले के छिलकों में पोटैशियम, फॉस्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में दबा दें या पानी में भिगोकर उसका घोल पौधों में डालें। यह खासतौर पर फूल और फल देने वाले पौधों के लिए फायदेमंद होता है।

और पढ़ें - समर वेजिटेबल छोटी बालकनी में उगाएं, मिनी गमलों में मिलेगी खूब ग्रोथ

चायपत्ती का इस्तेमाल

यूज की हुई चायपत्ती को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और फिर गमलों की मिट्टी में मिला दें। इसमें मौजूद ऑर्गेनिक तत्व मिट्टी की क्वालिटी सुधारते हैं और पौधों को धीरे-धीरे पोषण देते हैं। ध्यान रखें कि चायपत्ती में चीनी न हो।

सब्जियों के छिलकों का कंपोस्ट

आलू, लौकी, टमाटर, गाजर और अन्य सब्जियों के छिलकों को फेंकने के बजाय कंपोस्ट बनाएं। कुछ हफ्तों में यह पोषक तत्वों से भरपूर खाद में बदल जाते हैं। यह मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने का सबसे सस्ता और इफेक्टिव तरीका है।

अंडे के छिलकों की पाउडर खाद

अंडे के छिलकों में कैल्शियम प्रचुर मात्रा में होता है। इन्हें धोकर सुखाएं, फिर पीसकर पाउडर बना लें और मिट्टी में मिला दें। इससे पौधों की जड़ें मजबूत होती हैं और पत्तियों का विकास बेहतर होता है।

और पढ़ें - गुलाब गार्डन में आएंगे खूब फ्लोवर, ट्राय करें 10Rs गार्डनिंग ट्रिक

चावल धोने का पानी

चावल धोने के बाद बचा पानी पौधों के लिए एक प्राकृतिक टॉनिक की तरह काम करता है। इसमें मौजूद स्टार्च और सूक्ष्म पोषक तत्व पौधों की वृद्धि को बढ़ावा देते हैं। सप्ताह में एक बार इसका यूज किया जा सकता है।

लकड़ी की राख

यदि घर में चूल्हा या लकड़ी जलती है, तो उसकी राख को फेंकने के बजाय पौधों में इस्तेमाल करें। राख में पोटाश और अन्य खनिज होते हैं जो फूलों और सब्जियों की ग्रोथ में मदद करते हैं। हालांकि इसका उपयोग सीमित मात्रा में ही करें।

दाल और अनाज धोने का पानी

दाल या अनाज धोने के बाद बचा पानी भी पौधों के लिए शानदार माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व मिट्टी को समृद्ध बनाते हैं और पौधों को एक्स्ट्रा पोषण प्रदान करते हैं।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

गार्डन के लिए बेस्ट एंथुरियम, फूलों से भरा रहेगा बगीचा-मिलेगा एक सॉलिड फायदा भी
आसान गार्डनिंग आइडिया, बिन गमले के बनाएं 5 यूनिक प्लांटर