Rose garden hacks under 10 Rs: क्या आपके भी गुलाब के पौधे में सिर्फ कलियां आ रही हैं लेकिन गुलाब के फूल नहीं खिल रहे हैं? महंगे फर्टिलाइजर के लिए कैसे गुलाब गार्डन को मेंटेन किया जा सकता है? केवल 10 रुपये के खर्च में ऐसी कौनसी ट्रिक हैं जिनसे गुलाब गार्डन को रंग-बिरंगे और खूबसूरत फूलों से भर सकते हैं?
गुलाब को फूलों का राजा कहा जाता है, लेकिन कई बार अच्छी देखभाल के बावजूद पौधे में कम फूल आते हैं। ऐसे में महंगे फर्टिलाइजर खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद कुछ सिंपल चीजों की मदद से मात्र 10 रुपये के खर्च में भी आप अपने गुलाब के पौधे को ज्यादा फूल देने के लिए तैयार कर सकते हैं। सही न्यूट्रीशन और कुछ आसान गार्डनिंग ट्रिक्स अपनाकर गुलाब की ग्रोथ और फ्लावरिंग दोनों को बेहतर बनाया जा सकता है।

चायपत्ती का पानी बन सकता है जादुई खाद
गुलाब के पौधों को हल्की एसिडिक मिट्टी पसंद होती है। इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को अच्छी तरह धोकर सुखा लें और मिट्टी में मिला दें। इसमें मौजूद ऑर्गेनिक तत्व मिट्टी की क्वालिटी बढ़ाते हैं और पौधे को धीरे-धीरे न्यूट्रीशन देते हैं। लगभग 10 रुपये में मिलने वाली चायपत्ती कई पौधों के लिए यूजफुल साबित हो सकती है।
और पढ़ें - 5000Rs से कम में टेरेस गार्डन डिजाइन, ट्राय करें DIY आइडिया

केले के छिलके से बढ़ेगी फ्लावरिंग
केले के छिलकों में पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद करता है। छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर मिट्टी में दबा दें या पानी में भिगोकर उसका घोल तैयार करें। यह नैचुरल खाद गुलाब के पौधे को मजबूत बनाती है।
महीने में एक बार दें सरसों खली का घोल
सरसों खली का घोल गुलाब के लिए सबसे लोकप्रिय घरेलू खादों में से एक माना जाता है। 1-2 चम्मच सरसों खली को पानी में 2-3 दिन भिगो कर पतला कर लें और महीने में एक बार पौधे में डालें। इससे नई शाखाएं और फूल तेजी से निकलते हैं।
सूखे फूल तुरंत हटाएं
गुलाब के पौधे पर सूखे फूल लगे रहने से नई कलियां बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। जैसे ही कोई फूल मुरझाए, उसे काट दें। इससे पौधा नई कलियों और फूलों पर अपनी ऊर्जा खर्च करेगा।
और पढ़ें - मॉन्स्टेरा प्लांट की पत्तियां होंगी खूब बड़ी, 5 टिप्स से ग्रोथ होगी डबल
धूप का रखें पूरा ध्यान
गुलाब को रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे सीधी धूप की जरूरत होती है। यदि पौधा छाया में रहेगा तो पत्तियां तो आएंगी, लेकिन फूल कम खिलेंगे। इसलिए गमले को ऐसी जगह रखें जहां पर्याप्त धूप मिल सके।
एप्सम सॉल्ट ट्रिक भी करें ट्राय
यदि आपके पास एप्सम सॉल्ट अवेलेबल है तो महीने में एक बार एक लीटर पानी में आधा चम्मच मिलाकर पौधे में डाल सकते हैं। इससे पौधे की जड़ों और फूलों की ग्रोथ बेहतर होती है।
ज्यादा पानी देने की गलती न करें
कई लोग रोजाना जरूरत से ज्यादा पानी डाल देते हैं, जिससे जड़ें कमजोर होने लगती हैं। मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी दें। सही सिंचाई भी ज्यादा फूल पाने का एक महत्वपूर्ण सीक्रेट है।
