Small Terrace Garden Design DIY Ideas: कम बजट में अपनी छत को कैसे खूबसूरत गार्डन में बदला जा सकता है? टेरेस गार्डन के लिए आप शानदार DIY आइडिया चुनकर पूरी छत को कैसे रिनोवेट करें? थोड़ी सी मेहनत से आप खाली छत को सिर्फ 5000 रुपये से कम बजट में कैसे सुंदर बना सकते हैं?
आजकल लोग अपने घर की छत को सिर्फ खाली जगह के रूप में नहीं, बल्कि एक खूबसूरत ग्रीन कॉर्नर में बदलना पसंद कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि एक अट्रैक्टिव टेरेस गार्डन बनाने के लिए आपको हजारों रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं है। सिर्फ 5000 रुपये के बजट में भी आप अपनी छत को हरा-भरा, एस्थेटिक और रिलैक्सिंग स्पेस बना सकते हैं। यहां जानें कुछ आसान DIY टेरेस गार्डन आइडिया, जो कम खर्च में शानदार लुक देंगे।

प्लास्टिक बोतलों से बनाएं वर्टिकल गार्डन
पुरानी प्लास्टिक की बोतलों को फेंकने की बजाय उन्हें वर्टिकल प्लांटर में बदल सकते हैं। बोतलों को काटकर दीवार पर रस्सी या हुक की मदद से लगाएं और उनमें छोटे पौधे उगाएं। यह आइडिया कम जगह में ज्यादा हरियाली देने के साथ-साथ बजट भी बचाता है।
और पढ़ें - मॉन्स्टेरा प्लांट की पत्तियां होंगी खूब बड़ी, 5 टिप्स से ग्रोथ होगी डबल

ग्रो बैग्स का करें इस्तेमाल
महंगे गमलों की जगह ग्रो बैग्स का उपयोग करें। ये हल्के, सस्ते और टिकाऊ होते हैं। सब्जियां, फूल और हर्ब्स उगाने के लिए ग्रो बैग्स एक बेहतरीन विकल्प हैं। 5000 रुपये के बजट में आप कई ग्रो बैग्स खरीदकर छोटा किचन गार्डन तैयार कर सकते हैं।

लकड़ी के क्रेट से बनाएं प्लांट स्टैंड
फल और सब्जियों के लिए इस्तेमाल होने वाले पुराने लकड़ी के क्रेट को पेंट करके मल्टी-लेवल प्लांट स्टैंड बनाया जा सकता है। इससे पौधे बैलेंस्ड दिखेंगे और टेरेस को कैफे जैसा एस्थेटिक लुक मिलेगा।
रंग-बिरंगे पॉट्स से बढ़ाएं खूबसूरती
साधारण गमलों को DIY पेंटिंग से नया लुक दें। अलग-अलग रंग और डिजाइन वाले पॉट्स टेरेस को जीवंत और आकर्षक बना देते हैं। यह एक सस्ता लेकिन प्रभावी डेकोरेशन आइडिया है।
और पढ़ें - Terrace Garden Plants: टैरेस गार्डन के लिए 7 प्लांट, आउटडोर के लिए रहेंगे बेस्ट

हैंगिंग प्लांट कॉर्नर तैयार करें
छत के किसी कोने में रस्सियों या मेटल हैंगर की मदद से हैंगिंग प्लांट्स लगाएं। मनी प्लांट, स्पाइडर प्लांट और पोथोस जैसे पौधे हैंगिंग सेटअप में बेहद सुंदर लगते हैं। यह तरीका कम जगह में सबसे ज्यादा ग्रीनरी ऐड करता है।
DIY बैठने की जगह बनाएं
पुराने टायर, लकड़ी के पैलेट या प्लास्टिक क्रेट का यूज करके बैठने की छोटी जगह तैयार की जा सकती है। ऊपर कुशन लगाकर इसे कंफर्टेबल बनाया जा सकता है। इससे आपका टेरेस गार्डन सिर्फ पौधों का नहीं, बल्कि एक रिलैक्सिंग स्पेस भी बन जाएगा।

कम बजट में लगाएं ये पौधे
टेरेस गार्डन के लिए तुलसी, एलोवेरा, मोगरा, पोर्टुलाका, मनी प्लांट, स्नेक प्लांट, पुदीना और धनिया जैसे पौधे चुन सकते हैं। ये कम देखभाल में अच्छे से बढ़ते हैं और ज्यादा खर्च भी नहीं करते।
टैरेस गार्डन के लिए बजट
- ग्रो बैग्स: ₹800-1200
- पौधे और बीज: ₹1000-1500
- पॉट्स और DIY सजावट: ₹1000
- हैंगिंग सेटअप: ₹500-700
- बैठने का DIY कॉर्नर: ₹1000-1500
इस तरह लगभग 5000 रुपये के अंदर एक सुंदर और यूजफुल टेरेस गार्डन तैयार किया जा सकता है।
