Monstera Plant Care Tips and Growth hacks: घर में रखा मॉन्स्टेरा प्लांट अगर सूख रहा है तो कैसे करें इसकी केयर? ऐसी आसान और ईजी टिप्स कौनसी हैं जिससे मॉन्स्टेरा की ग्रोथ डबल हो जाए? घर के किसी भी कोने में रखs मॉन्स्टेरा प्लांट को हरा-भरा बनाने के शानदार आइडियाज दें?

मॉन्स्टेरा प्लांट (Monstera Deliciosa) आजकल सबसे फेमस इंडोर और आउटडोर डेकोरेटिव प्लांट में से एक है। इसकी बड़ी, कटावदार और चमकदार हरी पत्तियां घर को प्रीमियम और ट्रॉपिकल लुक देती हैं। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि उनका मॉन्स्टेरा प्लांट बढ़ तो रहा है, लेकिन उसकी पत्तियां छोटी रह जाती हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपके मॉन्स्टेरा की पत्तियां बड़ी, हेल्दी और खूबसूरत बनें, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आइए जानते हैं 5 ऐसी टिप्स जो इसकी ग्रोथ को दोगुना करने में मदद कर सकती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

भरपूर ब्राइट इनडायरेक्ट लाइट दें

मॉन्स्टेरा को तेज लेकिन अप्रत्यक्ष रोशनी पसंद होती है। यदि पौधे को बहुत कम रोशनी मिलेगी तो नई पत्तियां छोटी निकल सकती हैं। वहीं सीधी तेज धूप पत्तियों को जला सकती है। इसे ऐसी जगह रखें जहां पूरे दिन अच्छी नैचुरल सनलाइट आती हो लेकिन धूप सीधे पत्तियों पर न पड़े। सही लाइट मिलने पर पत्तियां बड़ी और ज्यादा कटावदार ग्रोथ होती हैं।

और पढ़ें - Terrace Garden Plants: टैरेस गार्डन के लिए 7 प्लांट, आउटडोर के लिए रहेंगे बेस्ट

मॉस पोल का सहारा जरूर दें

नैचुरल एनवारमेंट में मॉन्स्टेरा एक क्लाइम्बिंग प्लांट है जो पेड़ों पर चढ़ता है। घर में अगर इसे मॉस पोल या कोको पोल का सहारा दिया जाए तो इसकी ग्रोथ बेहतर होती है। पौधा ऊपर की ओर बढ़ते हुए ज्यादा एनर्जी लेती है, जिससे नई पत्तियां पहले से बड़ी निकलने लगती हैं। यह टिप मॉन्स्टेरा की हेल्दी ग्रोथ के लिए बेहद इफेक्टिव मानी जाती है।

नियमित खाद का यूज करें

बड़ी पत्तियां ग्रो करने के लिए पौधे को पर्याप्त पोषण मिलना जरूरी है। बढ़ते मौसम यानी वसंत और गर्मियों में महीने में एक या दो बार बैलेंस लिक्विड फर्टिलाइजर या ऑर्गेनिक खाद दें। वर्मीकम्पोस्ट, सीवीड फर्टिलाइजर और गोबर की सड़ी खाद भी अच्छे ऑप्शन हो सकते हैं। सही पोषण मिलने पर पौधा तेजी से बढ़ता है और पत्तियां अधिक चौड़ी बनती हैं।

और पढ़ें - Garden Soil Moist Hacks: बगीचे की मिट्टी रहेगी नम, भरी गर्मी में ट्राय करें ये 5 हैक

मिट्टी को नम रखें, लेकिन ज्यादा पानी न दें

मॉन्स्टेरा को हल्की नम मिट्टी पसंद होती है। मिट्टी पूरी तरह सूखने न दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी भी न डालें। अधिक पानी जड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और पौधे की ग्रोथ धीमी हो सकती है। पानी देने से पहले मिट्टी की ऊपरी परत को जांच लें। यदि वह हल्की सूखी लगे तो ही सिंचाई करें।

पत्तियों की नियमित सफाई करें

धूल जमा होने से पत्तियां ठीक से प्रकाश अवशोषित नहीं कर पातीं। इसलिए समय-समय पर गीले कपड़े से पत्तियों को साफ करें। साफ पत्तियां ज्यादा सनलाइट लेता है, जिससे पौधे की ग्रोथ बेहतर होती है। साथ ही पत्तियों की नैचुरल चमक भी बनी रहती है और पौधा ज्यादा सुंदर दिखाई देता है।