Small Space Balcony Garden Ideas : क्या आपके घर में भी छोटी बालकनी है और इसे आप किचन गार्डन में बदलना चाहती हैं? किन चुनिंदा समर वेजिटेबल्स को चुनकर आप मिनी गमलों में लगाकर शानदार ग्रोथ पाएं?
आजकल बढ़ती महंगाई और सीमित जगह के कारण लोग घर पर ही सब्जियां उगाने की ओर अट्रैक्ट हो रहे हैं। अगर आपके पास बड़ा गार्डन नहीं है और सिर्फ एक छोटी बालकनी है, तब भी आप ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां आसानी से उगा सकती हैं। कई ऐसी समर वेजिटेबल्स हैं जो छोटे गमलों में भी तेजी से बढ़ती हैं और कम देखभाल में अच्छा प्रोडक्शन देती हैं। जानिए ऐसी सब्जियों के बारे में, जो आपकी छोटी बालकनी को मिनी किचन गार्डन में बदल सकती हैं।

गमले में उगाएं हरी मिर्च
हरी मिर्च सबसे आसान और कम जगह में उगाई जाने वाली सब्जियों में से एक है। इसे 8 से 10 इंच के गमले में आसानी से लगाया जा सकता है। अच्छी धूप और नियमित पानी मिलने पर पौधा जल्दी बढ़ता है और कई महीनों तक मिर्च देता रहता है। बालकनी गार्डनिंग की शुरुआत करने वालों के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है।
और पढ़े - 5000Rs से कम में टेरेस गार्डन डिजाइन, ट्राय करें DIY आइडिया

टमाटर को करें ग्रो
चेरी टमाटर और ड्वार्फ टमाटर की किस्में छोटे गमलों में शानदार तरीके से बढ़ती हैं। इन्हें प्रतिदिन 5 से 6 घंटे धूप की जरूरत होती है। पौधे को सहारा देने के लिए एक छोटी स्टिक लगा दें, इससे फल ज्यादा और बेहतर क्वालिटी के मिलते हैं।

धनिया को बहुत कम जगह में लगाएं
धनिया ऐसी हरी सब्जी है जो बहुत कम जगह में भी उगाई जा सकती है। चौड़े लेकिन उथले गमले में इसके बीज बोए जा सकते हैं। लगभग 20 से 30 दिनों में ताजा धनिया इस्तेमाल के लिए तैयार हो जाता है। इसकी खुशबू और स्वाद आपके खाने को और भी बेहतर बना देता है।

छोटे कंटेनर ग्रो करें पुदीना
पुदीना तेजी से फैलने वाला पौधा है और छोटे कंटेनर में भी अच्छी ग्रोथ करता है। गर्मियों में इसकी मांग सबसे ज्यादा रहती है। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती और हल्की छांव में भी अच्छी तरह बढ़ता है। पुदीने की पत्तियां ड्रिंक्स, चटनी और सलाद में खूब उपयोग की जाती हैं।
और पढ़े - गुलाब गार्डन में आएंगे खूब फ्लोवर, ट्राय करें 10Rs गार्डनिंग ट्रिक
कम गहराई वाले गमले उगेगी पालक
पालक एक ऐसी पत्तेदार सब्जी है जो कम गहराई वाले गमलों में आसानी से उगाई जा सकती है। इसके बीज सीधे मिट्टी में बोए जाते हैं और कुछ ही हफ्तों में हरी-भरी पत्तियां मिलने लगती हैं। नियमित कटाई करने पर पौधा लंबे समय तक नई पत्तियां देता रहता है।

आसानी से उगेगी मेथी
मेथी की खेती छोटी बालकनी में बेहद आसान है। इसे ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती और 25 से 30 दिनों में कटाई के लिए तैयार हो जाती है। मेथी की पत्तियां पौष्टिक होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होती हैं और घर के खाने में ताजगी जोड़ती हैं।
बैंगन की ड्वार्फ वैरायटी
अगर आप थोड़ी बड़ी सब्जी उगाना चाहती हैं तो ड्वार्फ बैंगन की किस्म चुन सकती हैं। 12 इंच के गमले में इसका पौधा अच्छी तरह बढ़ता है। पर्याप्त धूप और पोषक मिट्टी मिलने पर छोटे लेकिन भरपूर बैंगन प्राप्त होते हैं।
