Decor Items For Garden: 200 Rs. में खरीदें 8+ डेकोर पीस, बालकनी गार्डन को दें 'धुरंधर' लुक

Published : Mar 21, 2026, 03:15 PM IST

Decor Items For Balcony: बालकनी में प्लांट लगाना ही काफी नहीं हैं। अगर उसे लग्जरी लुक देना है, तो डेकोर आइटम वहां पर जरूर रखें। यहां पर हम आपको 8 से ज्यादा डेकोर पीस दिखाने जा रहे हैं, जिसे प्लांट के बीच में रखकर बालकनी को धुरंधर लुक दे सकती हैं।

PREV
18

अगर आप कम बजट में अपने बालकनी गार्डन को स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाना चाहते हैं, तो ये आइडियाज आपके काम आएंगे। सिर्फ 200 रुपये के अंदर मिलने वाले 8+ किफायती डेकोर पीस से आप अपने छोटे से गार्डन को भी ‘धुरंधर’ और इंस्टाग्राम-रेडी लुक दे सकते हैं।

28

स्टोन मशरुम एंड वेटिंग डॉल 

स्टोन मशरुम और वेटिंग डॉल डेकोर पीस बालकनी गार्डन में एक यूनिक लुक लेकर आते हैं। आप इन्हें प्लांट के बीच में प्लेस कर सकते हैं। अगर आपने घास लगाया है, तो वहां पर भी इसे रखकर एक खूबसूरत लुक पा सकते हैं। मिशो पर यह डेकोर पीस आपको 200 रुपए में मिल जाएंगे।

38

हैंगिंग एनिमल डेकोर पीस

इन दिनों हैंगिग एनिमल डेकोर पीस ट्रेंड में हैं। इनका क्यूट लुक किसी को भी मोहित कर सकता है। आप 500 रुपए के अंदर कई हैंगिग एनिमल पीस ले सकते हैं। इसे आप गमले में लटका सकते हैं। हैंगिग गमले में भी लटकार कर यूनिक लुक गार्डन में ला सकते हैं। 

48

कलरफुल तोता

बड़े प्लांट पर जब आप इस तरह के कलरफुल तोता को प्लेस करेंगे तो अलग ही वाइब क्रिएट करेगा। प्लास्टिक से बना यह तोता किसी भी मायने में स्टोन से कम नहीं लगता है। इसे भी आप मिशो या अमेजन से 200 रुपए के अंदर खरीद सकते हैं।

58

हैंगिग डेकोर पीस

बालकनी के वॉल पर आप इस तरह के डेकोर पीस लगा सकते हैं। बटरफ्लाइ स्लैब्स को लगाकर आप उसपर छोटे-छोटे प्लांटर और प्लांट रख सकते हैं। वहीं हैंगिग बकेट में आप हैंगिग प्लांट लगा सकते हैं। 

68

स्मॉल बत्तख और यूनिकॉर्न पीस

गमले में या फिर ग्रास पर इस तरह के छोटे-छोटे कलरफुल बत्तख और यूनिकॉर्न पीस रख सकती हैं। जब भी आप बालकनी में चाय पीने बैठेंगी तो आपकी नजर इस पर जाएगी और आप मुस्कुरा उठेंगे। इनका क्यूट फेस आपको मोहित कर लेगा। 

78

हैंगिग बर्ड और बटरफ्लाइ

200 से भी कम रुपए में आप हैंगिग बर्थ और बटरफ्लाई डेकोर पीस ले सकते हैं। इन्हें वॉल पर या फिर बालकनी के छज्जे पर लटा सकती हैं। 

88

बटरफ्लाई डेकोर पीस

अगर आपकी बालकनी की वॉल चिकनी है, तो फिर वहां पर आप मेटल के बने बटरफ्लाई कुछ इस तरह प्लेस कर सकती हैं। यह बालकनी की रौनक को बढ़ा देगी। 200 रुपए में 12 पीस बटरफ्लाई मिल जाते हैं।

और पढ़ें: Ceramic Small Planter: इंडोर प्लांट को दें क्यूट टच, 200 में खरीदें स्मॉल यूनिक प्लांटर

Flower for God: बालकनी की खुशबू पहुंचेगी ईश्वर तक, Summer में लगाएं 6 फ्लावर प्लांट

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories