Plants for Entrance Decor: एंट्रेंस देख मेहमान हो जाएंगे गदगद! बिना रोशनी के खिले रहेंगे 5 प्लांट

Published : Mar 20, 2026, 06:30 PM IST

Decorative Plants for Front Door: घर के एंट्रेंस को खूबसूरत और आकर्षक बनाने के लिए बिना धूप में पनपने वाले प्लांट्स बेस्ट हैं। जानें 5 ऐसे लो-लाइट प्लांट्स, जो कम रोशनी में भी खिले रहेंगे और आपके घर का लुक शानदार बना देंगे।

PREV
15
एंट्रेंस गेट के लिए डेकोरेटिव प्लांट्स

होम डेकोर लुक को खूबसूरत बनाने का प्लांट इनडोर प्लांट्स करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खिड़की या बालकनी के साथ ही आप घर के इंट्रेस को भी खूबसूरत प्लांट्स से सजा सकती हैं। ऐसे प्लांट्स को धूप की जरूरत नहीं होती है और हमेशा हरियाली बनी रहती हैं। जानिए उनकी केयर के लिए क्या सिंपल टिप्स अपनाया जाता है। 

25
एंट्रेंस गेट में सजाएं पीस लिली

आप एंट्रेस गेट में व्हाइट लिली प्लांट सजा सकती हैं। इन्हें सिरेमिक पॉट में सजाएं। हरी पत्तियां और सफेद फूल आपके घर के दरवाजे को रॉयल लुक देंगी। आपको बताते चले कि पीस लिली लो-लाइट में भी खिल सकता है और घर आने वाले मेहमानों को पॉजिटिव वाइब्स देगा। 100 रु से भी कम में नर्सरी से आपको पीस लिली प्लांट मिल जाएंगे।

35
स्नेक प्लांट

एंट्रेंस गेट में धूप नहीं होती है, तो ऐसे में डेकोर प्लांट के लिए आप स्नेक प्लांट चुन सकती हैं। इसकी पत्तियां बिना धूप के भी हरी रहती हैं और शाइन बरकरार रहती है। इसे आप प्लास्टिक गमले से लेकर सफेद सिरेमिक पॉट में सजा सकती हैं। स्नेक प्लांट को पानी तभी दें, जब इसकी मिट्टी सूखी हुई नजर आए। 

45
एरेका पाम

एरेका पाम घर को बेहद खूबसूरत और रॉयल लुक देते हैं। अगर आपको मेन गेट डेकोर प्लांट के ऑप्शन चुनने में समस्या हो रही है, तो आप एरेका पाम प्लांट चुन सकती है। ये आसानी से नर्सरी में मिल जाते हैं और ज्यादा केयर की जरूरत भी नहीं पड़ती है। गेट में ऐसा प्लांट देख मेहमान खूब खुश हो जाएंगे। 

और पढ़ें: Spice Garden: मिनी बालकनी को बनाएं मसाला गार्डन, 15 ट्रिक से करें सेटअप

55
दरवाजे के बाहर सजाएं जेड प्लांट

जेड प्लांट अपनी रसीली पत्तियों और सुंदर लुक के लिए फेमस होते हैं। आपको ऐसे प्लांट को केतली प्लांटर या फिर कप प्लांटर के साथ घर के एंट्रेंस में रखना चाहिए। इन्हें धूप की ज्यादा जरूरत नहीं होती है और समय पर पानी देने से ये हरे भरे रहते हैं। 

एंट्रेस पौधों की ऐसे करें देखभाल

  • हफ्ते में 1–2 बार हल्की रोशनी अगर प्लांट को मिल जाएगी, तो ये बिल्कुल भी मुरझाएंगे नहीं। 
  • बिना धूप वाले प्लांट्स को हरा-भरा रखने के लिए  ज्यादा पानी देने की जरूरत नहीं है वरना जड़ें खराब हो सकती हैं।
  • छोटे पॉट्स या हैंगिंग प्लांटर्स का यूज कर आप घर के एंट्रेंस को मॉर्डन टच दे सकते हैं।

और पढ़ें: Peanut Shells Gardening Use: कचरा नहीं, खजाना है मूंगफली के छिलके, जानिए गार्डनिंग में इसके 10 फायदे

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories