Balcony Garden Ideas for Small Spaces: छोटी सी बालकनी में मसाला गार्डन बनाना मुश्किल नहीं है। सही ट्रिक्स और थोड़ी देखभाल से आप अपने घर में ही ताजे मसाले उगा सकती हैं।इन 15 आसान तरीकों मसाला गार्डन बनाएं।

अगर आपके घर में छोटी सी बालकनी (Balcony) है, तो आप उसे आसानी से एक खूबसूरत और काम आने वाला मसाला गार्डन(Spice Garden) बना सकती हैं। घर में उगाए गए मसाले न सिर्फ ताजे और केमिकल-फ्री होते हैं, बल्कि आपके खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ा देते हैं। थोड़ी सी प्लानिंग और सही ट्रिक्स से आप छोटी जगह में भी एक परफेक्ट किचन गार्डन तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं 15 डिटेल ट्रिक्स।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सही जगह का सिलेक्शन करें

बालकनी में ऐसी जगह चुनें जहां रोज़ कम से कम 4–6 घंटे धूप आती हो। धूप मसाले वाले पौधों के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए शेड वाली जगह पर पौधे लगाने से बचें।

छोटे पॉट्स और ग्रो बैग इस्तेमाल करें

कम जगह में ज्यादा पौधे लगाने के लिए छोटे पॉट्स या ग्रो बैग का इस्तेमाल करें। ये हल्के होते हैं और आसानी से मूव भी किए जा सकते हैं।

और पढ़ें - 100Rs में बदलें फुल इंटीरियर, लिविंग रूम-विंडो जैसी 20 जगह करें तुलसी गार्डनिंग

वर्टिकल गार्डनिंग अपनाएं

दीवार पर स्टैंड या हैंगिंग पॉट्स लगाकर वर्टिकल गार्डन बनाएं। इससे आपकी बालकनी में जगह भी बचेगी और लुक भी सुंदर लगेगा।

सही मसाले वाले पौधे चुनें

शुरुआत में आसान पौधे लगाएं जैसे – तुलसी, पुदीना, धनिया, करी पत्ता, मिर्च। ये जल्दी उगते हैं और ज्यादा देखभाल भी नहीं मांगते।

अच्छी मिट्टी तैयार करें

गार्डनिंग के लिए मिट्टी में कोकोपीट, वर्मीकम्पोस्ट और गार्डन सॉइल मिलाएं। यह मिक्स पौधों की ग्रोथ को तेज करता है।

ड्रेनेज का ध्यान रखें

हर पॉट में नीचे छेद होना चाहिए ताकि पानी जमा न हो। ज्यादा पानी पौधों की जड़ों को खराब कर सकता है।

नियमित पानी दें

गर्मी में पौधों को रोज़ पानी देना जरूरी है, लेकिन ओवरवॉटरिंग से बचें। सुबह या शाम का समय पानी देने के लिए सबसे अच्छा होता है।

और पढ़ें - ईजी उगाएं ये 5 वेजिटेबल, बहुत कम जगह में होगी गार्डनिंग

ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें

हर 10–15 दिन में पौधों को ऑर्गेनिक खाद दें। इससे पौधे हरे-भरे और हेल्दी रहते हैं।

मल्चिंग करें

मिट्टी के ऊपर सूखे पत्ते या नारियल का बुरादा डालें। इससे नमी बनी रहती है और पौधे जल्दी सूखते नहीं।

कीड़ों से बचाव करें

अपने मसाला गार्डन की सेफ्टी के लिए नीम ऑयल या घरेलू स्प्रे का इस्तेमाल करें। यह पौधों को कीड़ों से सुरक्षित रखता है। 

हैंगिंग पॉट्स लगाएं

रेलिंग या छत पर हैंगिंग पॉट्स लगाकर ज्यादा पौधे उगाएं। इससे आपकी बालकनी का लुक भी आकर्षक बनता है।

पौधों में सही दूरी रखें

हर पौधे के बीच थोड़ी दूरी रखें ताकि उन्हें हवा और जगह मिल सके। भीड़ ज्यादा होने से पौधे कमजोर हो जाते हैं।

रेगुलर प्रूनिंग करें

सूखे पत्ते और टहनियों को समय-समय पर काटते रहें। इससे नई ग्रोथ जल्दी आती है। गार्डनिंग ग्रोथ के लिए रेगुलर प्रूनिंग सबसे बेस्ट तरीका होता है।

री-यूज कंटेनर का इस्तेमाल करें

पुरानी बोतल, डिब्बे या मग को पॉट की तरह इस्तेमाल करें। यह बजट-फ्रेंडली और इको-फ्रेंडली तरीका है। आप इन री-यूज कंटेनर को नए तरीके से सजाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

डेली यूज के हिसाब से प्लान करें

ऐसे पौधे ज्यादा लगाएं जो आप रोज खाना बनाने में इस्तेमाल करती हैं। जैसे – धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, तुलसी आदि।