Home Gardening Low Budget Home Decor with Basil Plant: अगर आप कम खर्च में अपने घर का इंटीरियर बदलना चाहती हैं, तो 100 रुपए में तुलसी गार्डनिंग एक शानदार और स्मार्ट ऑप्शन है। घर के अलग-अलग कोनों में तुलसी लगाकर आप अपने स्पेस को फ्रेश, पॉजिटिव और आकर्षक बना सकती हैं।
घर को सुंदर और पॉजिटिव एनर्जी से भरने के लिए Tulsi (तुलसी) से बेहतर कुछ नहीं माना जाता। भारतीय घरों में तुलसी का धार्मिक और हेल्थ दोनों दृष्टि से खास महत्व है। अच्छी बात यह है कि आप सिर्फ 100 रुपए के बजट में भी अपने घर के अलग-अलग कोनों में तुलसी गार्डनिंग करके एक मिनी ग्रीन इंटीरियर तैयार कर सकती हैं। अगर आप कम खर्च में घर को फ्रेश, क्लासी और पॉजिटिव बनाना चाहती हैं, तो ये 20 जगहें और आइडियाज आपके बहुत काम आएंगे।
100 रुपए में तुलसी गार्डनिंग कैसे करें
तुलसी के बीज या 10रुपए में आने वाले आप छोटे पौधे ला सकती हैं। इन्हीं पौधों से आप कई और प्लांट भी बना सकती हैं। पुराने कप, बोतल, डिब्बे या टूटे गमले को आप प्लांटर की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं। थोड़ी मिट्टी, धूप और पानी के साथ आपका छोटा-सा तुलसी गार्डन तैयार हो जाता है। तुलसी हवा को शुद्ध करने में मदद करती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाती है। कम बजट में घर को ग्रीन और खूबसूरत बनाने के लिए तुलसी गार्डनिंग एक परफेक्ट आइडिया है।
और पढ़ें - लिविंग रूम लगेगा लाइव गार्डन, लगाएं 10 वुडन प्लांट होल्डर
घर की 20 जगह करें तुलसी गार्डनिंग
1. लिविंग रूम कॉर्नर: लिविंग रूम के खाली कोने में एक मीडियम साइज का तुलसी प्लांट रखें। इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां हल्की धूप आती हो। एक छोटा स्टैंड या लकड़ी का स्टूल इस्तेमाल करने से यह डेकोर पीस जैसा लगेगा।

2. विंडो सिल (खिड़की किनारा): यह तुलसी के लिए सबसे परफेक्ट जगह होती है। रोज़ 3–4 घंटे धूप मिलने से प्लांट हेल्दी रहता है। छोटे-छोटे पॉट्स को लाइन में लगाकर मिनी गार्डन जैसा लुक दे सकती हैं।
3. किचन प्लेटफॉर्म: किचन में छोटा तुलसी प्लांट रखने से जरूरत पड़ने पर ताज़ी पत्तियां आसानी से मिल जाती हैं। ध्यान रखें कि इसे गैस से थोड़ा दूर रखें और दिन में थोड़ी धूप जरूर मिले।
4. बालकनी रेलिंग: रेलिंग पर हैंगिंग पॉट्स में तुलसी लगाना बहुत ट्रेंडी लगता है। यहां हवा और धूप दोनों अच्छे से मिलते हैं, जिससे प्लांट जल्दी ग्रो करता है।
5. बेडरूम विंडो: बेडरूम की खिड़की के पास छोटा तुलसी प्लांट रखने से एयर क्वालिटी बेहतर होती है। यह हल्की फ्रेशनेस भी देता है, लेकिन ज्यादा पानी न दें ताकि नमी न बढ़े।
6. स्टडी टेबल: स्टडी टेबल पर छोटा पॉट रखें। इससे माइंड फ्रेश रहता है और फोकस बेहतर होता है। बस ध्यान रखें कि इसे सीधी धूप कभी-कभी मिलती रहे।
7. पूजा घर में सजाएं तुलसी: तुलसी को पूजा स्थान में रखना सबसे शुभ माना जाता है। यहां साफ-सफाई और नियमित पानी देने का ध्यान रखें।
और पढ़ें - ईजी उगाएं ये 5 वेजिटेबल, बहुत कम जगह में होगी गार्डनिंग

8. एंट्रेंस (घर का दरवाजा) पर लगाएं तुलसी: मुख्य दरवाजे के पास तुलसी रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। इसे ऐसे रखें कि आते-जाते धूप और हवा मिलती रहे।
9. सीढ़ियों का कोना: सीढ़ियों के हर 2–3 स्टेप के बाद छोटे पॉट्स रखकर आप ग्रीन डेकोर बना सकती हैं। बस यह ध्यान रखें कि वहां थोड़ी रोशनी जरूर पहुंचे।
10. बाथरूम विंडो: अगर बाथरूम में विंडो है और धूप आती है तो छोटा तुलसी प्लांट रखा जा सकता है। इससे नमी वाली जगह भी फ्रेश लगती है।
11. वॉल हैंगिंग पॉट्स: दीवार पर हैंगिंग पॉट्स लगाकर वर्टिकल गार्डन बनाएं। यह छोटे घरों के लिए बेस्ट है और जगह भी नहीं घेरता।
12. पुराने मग या कप: पुराने चाय के कप में तुलसी लगाना बहुत क्रिएटिव और बजट फ्रेंडली आइडिया है। ये छोटे डेकोरेटिव प्लांट्स की तरह दिखते हैं।
13. प्लास्टिक बोतल प्लांटर: पुरानी बोतल को काटकर उसमें मिट्टी भरें और तुलसी लगाएं। इसे दीवार या ग्रिल पर टांगकर यूनिक गार्डनिंग स्टाइल बना सकती हैं।
14. डाइनिंग टेबल सेंटर: छोटा तुलसी प्लांट सेंटरपीस के रूप में बहुत सुंदर लगता है। यह नेचुरल डेकोर का काम करता है।
15. विंडो ग्रिल: ग्रिल पर छोटे-छोटे पॉट्स लगाकर ग्रीन वॉल इफेक्ट बनाया जा सकता है। यह बाहर से भी बहुत आकर्षक लगता है।
16. टेरेस कॉर्नर: टेरेस पर 2–3 तुलसी के गमले रखकर मिनी गार्डन बनाएं। यहां धूप भरपूर मिलती है, जिससे प्लांट तेजी से बढ़ता है।
17. स्टूल या साइड टेबल: छोटे स्टूल पर तुलसी प्लांट रखकर आप एक डेकोरेटिव फोकस पॉइंट बना सकती हैं। इसके पास लाइट या मोमबत्ती रखकर और सुंदर लुक दें।
18. बुकशेल्फ: बुकशेल्फ में छोटे तुलसी पॉट्स रखने से इंटीरियर बहुत फ्रेश और यूनिक लगता है। बस पानी कम दें ताकि किताबें खराब न हों।
19. हैंगिंग बास्केट: छत से लटकने वाली बास्केट में तुलसी लगाएं। यह मॉडर्न और स्टाइलिश गार्डनिंग का हिस्सा बनता है।
20. विंडो के बाहर शेल्फ: खिड़की के बाहर छोटा शेल्फ बनाकर उसमें तुलसी के पॉट्स रखें। इससे बाहर से भी घर ग्रीन और सुंदर दिखता है।
