Ceramic Small Planter: इंडोर प्लांट को दें क्यूट टच, 200 में खरीदें स्मॉल यूनिक प्लांटर

Published : Mar 20, 2026, 11:15 AM IST

Ceramic Small Planter: इंडोर में अगर आप सेंटर टेबल या फिर स्लैब पर रखने के लिए सिरेमिक प्लांटर की तलाश में हैं, तो हम आपको यहां पर 200 रुपए के अंदर मिलने वाले कुछ खूबसूरत डिजाइन दिखाएंगे। जिसमें आप छोटे-छोटे पौधे लगाकर घर को लग्जरी लुक दे सकते हैं।

PREV
16

लिविंग रूम हो या फिर बेडरूम छोटे-छोटे प्लांट घर की सुंदरता को बढ़ा देते हैं। इनकी ब्यूटी तब और भी बढ़ जाती है, जब उसे क्यूट से प्लांटर में लगाया जाए। मार्केट में छोटे-छोटे क्यूट और थीम बेस्ड प्लांटर खूब बिकते हैं। जिसमें आप मनी प्लांट, पथोस या स्पाइडर प्लांट लगा सकती हैं। हम आपको 200 रुपए में कुछ डिजाइंस दिखा रहे हैं, जिसे आप मिशो, फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत कई साइट्स से ऑर्डर कर सकते है।

26

शेफ एंड एनिमल प्लांटर 

स्केलेटन प्लांट, हर्ब्स या फिर पथोस लगाना हो, तो फिर आप इस तरह के क्यूट प्लांटर खरीद सकती हैं। शेफ शेप में बने प्लांटर आप किचन में रख सकती हैं। वहीं कैट प्लांटर आप लिविंग या बेडरूम में रख सकती हैं। इस तरह के खूबसूरत प्लांटर आपको 200 रुपए के अंदर मिशो से मिल जाएंगे।

36

स्लीपिंग लेडीज प्लांटर

कैक्टस लगाना हो या फिर आर्टिफिशियल फ्लावर आप इस तरह के सुंदर-क्यूट स्लीविंग लेडीज प्लांटर ले सकती हैं। मिशो या अमेजन पर इस तरह के दो प्लांटर 180 रुपए के अंदर मिल जाएंगे।

46

एलिफेंट प्लांटर

एलिफेंट प्लांटर हर साइज और रंग में ऑनलाइन मिलते हैं। इसमें भी आप छोटे-छोटे इंडोर प्लांट लगा सकती हैं। इन प्लांटर में मिट्टी की जगह कोकोपीट और वर्मिक कंपोस्ट डालें। यह सालो-साल आपके लिविंग रूम की शोभा बढ़ाते रहेंगे।

56

कछुआ प्लांटर 

कछुआ घर में रखना शुभ माना जाता है। आप कछुआ प्लांटर अपने लिविंग रूम, बेडरूम या फिर बालकनी में भी रख सकते हैं। इसमें आप छोटे-छोटे इंडोर या आउटडोर प्लांट लगा सकती हैं। इसकी कीमत भी 200 रुपए के अंदर ही होगा। 

66

सिरेमिक प्लांटर  का रख-रखाव

सिरेमिक प्लांटर  पर मिट्टी जम जाते हैं, इसलिए इसे कपड़े से पोंछते हैं। मिट्टी की जगह इसमें वर्मिंकपोस्ट मिक्स कोकोपीट ही डालें। ज्यादा पानी बिल्कुल ना डालें। हल्का पानी डालें। इससे प्लांट और प्लांटर दोनों सही रहेंगे।

और पढ़ें: Vertical Gardening Ideas: बालकनी में लटकते पौधों से पाएं स्टाइलिश लुक, जानिए वर्टिकल गार्डनिंग के स्मार्ट तरीके

Suitcase Garden: इस ट्रिक से सूटकेस बनेगा मिनी गार्डन, जानें गार्डनिंग कैसे करें और डेकोरेशन टिप्स

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Photos on

Recommended Stories