Suitcase Garden Ideas DIY: पौधे लगाने का आसान तरीका, सूटकेस गार्डन आइडियाज जो काम आसान करने के साथ घर को क्रिएटिव और मॉडर्न दिखाएंगे। आप प्लांट उगाने से देखभाल के ये तरीके इस्तेमाल कर सकते हैं।
Indoor-Outdoor Plants घर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के साथ मन को भी शांति देते हैं। गमलों में पौधे लगाना थोड़ा मेहनत भरा काम है, जब घर या बालकनी छोटी है तो ये चीज और भी ज्यादा मुश्किल हो जाती है। इसलिए क्यों न कुछ क्रिएटिव किया जाए। दरअसल, हैगिंग प्लांटर से लेकर केज प्लांटर तो हर कोई इस्तेमाल करता है। आप क्यों न घर में पड़े पुराने बक्से का इस्तेमाल कर गार्डनिंग कर सकते हैं।
आसान भाषा में कहें तो ये कंटेनर गार्डनिंग से मिलती जुलती है, जिसमें छोटा सा सूटकेस गार्डन में बदल जाता है। इसमें आप फूल, हर्ब्स, छोटी सब्जियां के पौधें और सक्यूलेंट्स प्लांट उगा सकते हैं।
24
सूटकेस गार्डन कैसे बनाएं ?
गार्डनिंग के लिए सबसे पहले मजबूत लोहे का सूटकेस लें
ड्रेनेज के लिए नीचे छेद करें, ताकि जल निकासी होती रहे
बक्से के बेस में प्लास्टिक शीट बिछा दें, उसमें भी छोटा होल कर दें
अब पत्थर, कंकड़ या टूटी हुई मिट्टी के बर्तन डालकर लेयर तैयार करें (ऐसा करने से पानी आसानी से निकल जाता है)
गमला या सूटकेस मिट्टी का ध्यान रखना जरूरी है, इसलिए अच्छे किस्म की मिट्टी संग खाद डालें (हालांकि, ये आपके पौधों पर निर्भर करता है, अगर सब्जियां उगानी है तो फर्टीलाइजर का यूज करें, यदि Succulents Plants लगाने हैं तो रेतीली मिट्टी डालें।
34
सूटकेस गार्डन में कौन से पौधे लगाएं ?
घर में सब्जियां कैसे उगाएं का सवाल जवाब चाहिए तो शुरुआत करने के लिए सूटकेस गार्डन बेस्ट हैं, इसमें आप पुदीना, धनिया, मिर्च और टमाटर लगा सकते हैं।
पौधे लगाना चाहते हैं तो गेंदे का फूल, पूटेनिया जैसे प्लांट बेस्ट है।
सक्युलेंट्स प्लांट के लिए कैक्टस और जेड प्लांट बढ़िया है।
गमले की तरह सूटकेस को भी केयर की आवश्कयता होती है, इसे आप सही जगह रखे। जहां 4-6 घंटे की धूप सीधी आती हो। इसके लिए खुली बालकनी, छत और खिड़की बेस्ट है।
पौधों को पानी कब देना चाहिए, इसके लिए मिट्टी चेक करें। यदि ज्यादा पानी डालते हैं तो पौधा खराब कर सकता है, मिट्टी की नमी चेक करने के बाद ही वॉटरिंग करें।