DIY Kettle Gardening Ideas For Home: हैगिंग प्लांट खरीदकर थक चुकी हैं तो इस बार गमले में नहीं बल्कि घर में रखी पुरानी केतली में बनाएं खूबसूरत मिनी गार्डन। जानें केतली गार्डनिंग कैसे करें, कौन-से पौधे लगाएं और बालकनी या किचन को नेचुरल व ट्रेंडी बनाने के आसान DIY आइडिया। 

Kettle Garden Ideas: छोटी जगह पर बड़े-बड़े गमले रखना स्टोरेज खत्म करने के साथ काफी आउटडेटेड लगता है। अगर आप भी बालकनी को खूबसूरत और यूनिक दिखाना चाहते हैं तो बेसिक आइडियाज की बजाय कुछ क्रिएविट करने की जरूरत है। हर घर में चाय वाली केतली जरूर होती है, जो कपबोर्ड या किचन में बिना इस्तेमाल रखे रहती है। यदि कहा जाए, इन्हीं केतली की मदद से आप Hanging Plants लगाकर होम डेकोर को ट्रेंडी और नेचुरल बना सकते हैं। खास बात है कि इनकी देखभाल करना काफी ज्यादा आसान है, तो चलिए जानते हैं आशियाने में स्मार्टनेस और यूनिकनेस जोड़ने के लिए केतली से मिनी गार्डन कैसे तैयार करें।

केतली में गार्डिंग कैसे करें ?

  • पुरानी, मेटल, सिरेमिक या स्टील की केतली लें
  • केतली के नीचे 2-4 छोटे छेद कर ड्रेनेज की व्यवस्था करें
  • मिट्टी से छोटे पत्थर, कंकड़ या टूटे टाइल्स डालें
  • नॉर्मल सॉयल की बजाय 1.1.1 की अनुपात में गार्डन मिट्टी, कंपोस्ट और कोकोपीट लें
  • बस आपका बेस तैयार है, इसमें पौधों को उगाया जा सकता है

ये भी पढ़ें- AC वाले कमरे में भी नहीं मुरझाएंगे ये 6 Indoor Plants,गर्मी में घर रहेगा हरा-भरा

केतली में कौन से पौधे उगाएं जा सकते हैं ?

तुलसी

केतली में तुलसी उगाना सबसे बढ़िया है। यह हल्की धूप और कम पानी में अच्छे से बढ़ता है।

पुदीना

केतली में पुदीना उगाया जा सकता है, इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत भी नहीं होती है।

मनी प्लांट

यह पौधा केतली में आसानी से उग जाएगा, इसे आप पानी और मिट्टी दोनों में लगा सकते हैं। मनी प्लांट की बेल और केतली का कॉम्बिनेशन काफी प्यारा लगता है।

स्पाइडर प्लांट

घर की हवा शुद्ध करने के लिए इनडोर या आउटडोर आप स्पाइडर प्लांट लगा सकते हैं। हालांकि इसके लिए नॉर्मल नहीं बल्कि हैंगिंग केतली का यूज करें।

ये भी पढ़ें- Best Kitchen Indoor Plants: किचन की हवा रहेगी फ्रेश! धुआं और बदबू हटाने वाले 8 प्लांट

सक्युलेंट्स

केतली का साइज छोटा है तो सेक्युलेंट्स से बढ़िया कुछ नहीं है। ये कम पानी में बहुत आसानी से उग जाते हैं और डेकोरेटिव लुक देते हैं।

केतली गार्डन डेकोरेशन आइडिया

  • अगर आप पेड़-पौधों को डेकोरेटिव दिखाना चाहते हैं तो हैगिंग केतली प्लांटर का इस्तेमाल करें। आप रंग-बिरंगी केटल्स को रस्सी या चेन से टांग सकते हैं।
  • अगर आप टेबल या थ-सेल्फ पर केतली गार्डनिंग कर रहे हैं तो केतली को थोड़ा झुका दें, और साथ में छोटा सा पौधा लगाएं। ये पोरिंग टी गार्डन जैसा लुक देगा।
  • बाजार में छोटी-छोटी केतली सेट मिल जाएंगे, जिसे आप किचन शेल्फ गार्डन में तब्दील कर सकते हैं। इसमें हर्ब्स लगाना ज्यादा बेहतर है।
  • यदि आपके पास पुराने जमाने की केतली है, तो इसे रंग-बिरंगे कलर से पेंट करके पौधे लगाएं। जो यूनिक और डेकोर दोनों का काम करेगी।
  • बालकनी में ज्यादा जगह नहीं है तो आप लकड़ी के बोर्ड पर केतलियां लगाकर वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं।