तेजी से बढ़ने वाले इंडोर प्लांट, बिगनर्स के लिए 5 आसान विकल्प

Published : Jun 22, 2026, 11:36 AM IST
Beginner Friendly Indoor Plants

सार

Easy to Grow Indoor Plants:तेजी से बढ़ने वाले पौधे, घर में पौधे लगाने के लिए 5 आसान विकल्प जानें, सही मिट्टी, पानी और देखभाल के टिप्स के साथ। 

घर में पौधे लगाने की चाह है लेकिन समझ नहीं आता शुरुआत कहां से करें तो ये आर्टिकल खास आपके लिए है। जहां हम लेकर आए हैं बिगनर फ्रेंडली पौधों की लिस्ट, इन्हें कैसे उगाना है, किन चीजों की जरूरत पड़ेगी, मिट्टी और मौसम कैसे चुनें, जब जाने विस्तार से। खास बात है कि इन्हें ज्यादा देखभाल और पानी की आवश्यकता नहीं होती है, ऐसे में अगर पानी देना भूल भी तब भी पौधे खराब नहीं होंगे।

वैक्स आइवी

कम जगह में हरा-भरा पौधा उगाने के लिए वैक्स आइवी लगाएं। यह एक बेल पौधा है, जिसकी पत्तियां और मोटी और मोम जैसी होती हैं। पत्तियों में पानी जमा होने से गर्मी आसानी से सहन कर लेता है। इसे गमले और हैंगिंग बास्केट में उगा सकते हैं।

ट्रेलिंग वॉटरमेलन बेगोनिया

अगर घर में रोशनी कम आती है तो इस प्लांट को चुनें, ये धूप न होने पर भी अच्छे से ग्रोथ करता है। इसकी रंग-बिरंगी पत्तियां डेकोरेशन के लिए बेस्ट है।

पिंक लेडी

यह पौधा काफी तेजी से फैलता है। इसकी छोटी-छोटी गुलाबी और हरी पत्तियां बहुत अट्रेक्टिव लुक देती हैं। आप  कटिंग से लगाकर नए पौधे भी तैयार कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- 200 रु. में बनाएं Hanging Garden, DIY प्लांटर आइडिया और बालकनी गार्डनिंग टिप्स

होया प्यूबिकैलिक्स

अगर आप चाहती हैं तो गमले और घर में पौधे जल्दी उगे तो होया प्यूबिकैलिक्स चुनें। यह तेजी से बढ़ने वाला क्लाइंबर प्लांट है, जो रोशनी मिलने पर फूल भी देता है।

स्वीडिश आइवी

पौधों को पानी देना न है या नहीं ये बात अक्सर परेशान करती है तो आप स्वीडिश आइवी को विकल्प बना सकती हैं। यह बेहद आसान देखभाल वाला पौधा है, पानी की कमी होने पर इसकी पत्तियां झुक जाती हैं, पानी डाले पर ये दोबारा खिल उठती हैं।

ये भी पढ़ें- एक बार लगाओ 3 तरह के फूल पाओ ! गार्डन के लिए फ्लावर प्लांट

इनडोर प्लांट के लिए कैसी मिट्टी चुनें ?

हर पौधे के लिए अलग-अलग मिश्रण तैयार करने की बजाय 40% गार्डन सॉयल, 40% कोकोपीट और 20% वर्मीकंपोस्ट का इस्तेमाल करें।

पौधों की देखभाल कैसे करें ?

  • तेज धूप की बजाय इनडायरेक्ट सनलाइट में रखें
  • हर रोज पानी देने की बजाय मिट्टी सूखने पर पानी दें
  • अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी का इस्तेमाल करें
  • समय-समय पर पौधों की छंटाई करते रहे
  • कटिंग से नए पौधे तैयार कर गार्डन को हरा-हरा भरा बनाएं

सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवाल

तेजी से ग्रोथ करने वाले पौधे कौन से हैं ?

इनडोर प्लांट के लिए मनी प्लांट, मिनी मॉन्स्टेरा और बेबी टीयर्स जैसे पौधे बेस्ट माने जाते हैं।

महीने में पौधों को कितनी बार खाद देनी चाहिए ?

गर्मी के मौसम में 15-20 दिन में हल्की खाद दें, बारिश के मौसम में 30 दिनों में एक बार और सर्दियों में बिल्कुल खाद न दें।

पौधों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं ?

पौधा कोई भी हर रोज पानी देने से खराब हो सकता है। ऐसे में जब मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें, नम होने पर वॉटरिंग मत करें। सही मात्रा में खाद, आयरन और PH वैल्यू का ध्यान रखें।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

अपराजिता के फूलों से भर जाएगी बगिया, इन 2 चीजों का करें इस्तेमाल
टिकाऊ सीमेंट पॉट+प्लांटर डिजाइन, कम बजट में सजाएं टैरेस गार्डन