Brunfelsia Plant Care in Hindi: ब्रुनफेस्लिया क्या सच में तीन अलग-अलग रंग के फूल देता है? ब्रुनफेल्सिया की पत्तियां अचानक पीली पड़ने लगें तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? ऐसा कौन सा पौधा है जिसमें यह पौधा सबसे ज्यादा फूल देता है?
पौधे के बिना घर सूना सा लगता है, आजकल तो हर कोई गार्डनिंग कर रहा है। अगर आपने भी घरों में तरह-तरह के पत्तेदार प्लांट और सब्जियां लगा रखी हैं और इस बार कुछ ऐसे बोन मन है जो जमकर फूल दें और यूनिक भी लगे तो आप सही जगह आए हैं। दरअसल, इस आर्टिकल में हम लेकर आए हैं यूनिक और खूबसूरत प्लांट यस्टरडे, टुडे और टूमोरो यानी Brunfelsia pauciflora की जानकारी, जानिए इसे घर पर लगाने के लिए आपको क्या करना पड़ेगा।

ब्रुनफेस्लिया की खासियत
यह पौधा दिखने में जितना सुंदर लगता है, उतना ही खास है। इसकी पत्तियां दिन में गहरे बैंगनी रंग, दूसरे दिन लाइट लेवेंडर और तीसरे दिन बिल्कुल सफेद हो जाते हैं। एक ही पौधे पर तीन अलग-अलग रंगों के फूल एक साथ दिखाई पर चमक बढ़ जाती है। चूकिं यह झाड़ीदार पौधा है जो जमीन में 1-3 मीटर और गमले पर 90 सेंटीमीटर तक बढ़ता है।
ब्रुनफेस्लिया के लिए कैसी मिट्टी चुनें ?
ब्रुनफेल्सिया भले झाड़ी पौधा है लेकिन इसे हल्की एसिडिक और ड्रेनेज मिट्टी पसंद होती है। गमले में लगाते वक्त 40% नॉर्मल मिट्टी, 30% गोबर की खाद, 20%कोकोपीट और 10% परलाइट का इस्तेमाल करें। ये मिश्रण मिट्टी को हवा और नमी दोनों देता है। जहां तक बात गमले की है को आप 12-18 इंच गमला ले सकते हैं। घर पॉट नहीं लेना चाहते हैं तो 24x24इंच के ग्रो बैग का इस्तेमाल करें।

ये भी पढ़ें- होम डेकोर शोपीस की जरूरत नहीं, 20 रु. के खर्च में करें वुडन सजावट
पौधे को पानी कब दें ?
अभी मौसम गर्मी और मानसून वाला है। गमले में मिट्टी सूखने लगे तो तब हर रोज पानी दें। वहीं, बारिश के दौरान गमले को ऐसी जगह रखें, जहां मिट्टी में पानी न जम पाए, साथ ही तेज बारिश पौधे को खराब कर सकती हैं। इसके लिए सर्दियों में इसे 4-6 दिन में एक बार पानी दें और पाले से बचाकर रखें।
ये भी पढ़ें- डेली वियर के लिए 8 सुई धागा इयररिंग्स, 2 ग्राम गोल्ड में दिखाएं बेहिसाब रईसी
खाद कब दें ?
शुरुआत दिनों में हर 2-3 हफ्ते में बैलेंस NPK खाद डालें। अगर पौधे में फूल आने लगे हैं तो हर 15 दिनों में फास्फोरस युक्त खाद का इस्तेमाल करें, इससे फूल खिलते हैं। इसके अलावा मिट्टी को स्वस्थ रखने के लिए दो से तीन महीनों में नमी खली का इस्तेमाल करें।
ब्रुनफेस्लिया की पत्तियां पीली होने पर क्या करें ?
अगर पौधे की देखभाल के बाद भी पत्तियां पीली हो रही हैं तो और हरी नसे दिखाई दे रही हैं तो कहीं न कही पौधे में आयरन की कमी है। ऐसे में आप आयन स्प्रे का इस्तेमाल करें। साथ ही मिट्टी की पीएच वैल्यू कम करने के लिए फिटकरी या सल्फर डालें।
ब्रुनफेस्लिया का पौधै कैसे तैयार करें ?
- पौधे से 10-14 सेंटीमीटर की नई शाखा लें
- निचली पत्तियां हटा दें
- रूटिंग हार्मोन लगाकर रेत में लगाएं
- 4-8 हफ्ते में जड़े विकसित होने लगेंगी
