Bel Fruit Fertilizer: खराब बेल का फल पौधों के लिए 'वरदान', फ्री में ऐसे तैयार करें पोटाश खाद

Published : May 25, 2026, 11:30 AM IST
Bel Fruit Fertilizer

सार

Potash Khad Tips: खराब बेल के फल को फेंकने की बजाय पौधों के लिए पोटाश से भरपूर खाद बनाएं। जानें घर पर फ्री में बेल फ्रूट फर्टिलाइजर तैयार करने का आसान तरीका, जिससे पौधों में आएंगी ढेरों कलियां और फल।

गर्मियों में बेल के शरबत का बहुत इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके घर में बेल का फल रखे हुए पुराना हो गया है या उसमे फफूंद लग गई है, तो उसे फेकने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। केवल 50 रु के फल से 500 रु कीमत तक का पोटाश तैयार हो सकता है। पोटाश पौधों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। ये तनों को मजबूत बनाने के साथ ही फूलों और फलों का आकार के साथ स्वाद बढ़ाता है। साथ ही पौधों की बीमारियों को भी दूर करता है। तो जानते हैं कैसे खराब बेल के फल से पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए पोटाश लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है। 

पानी में मिलाएं बेल फल का गूदा

एक बेल के फल में बहुत सारा पोटाश होता है। एक बर्तन में करीब डेढ़ लीटर पानी लें और उसमें बेल का गूदा और थोड़ा सा गुड़ लेकर हाथों की मदद से अच्छी तरीके से मिला लें। गुड़ का इस्तेमाल करने से पानी में तेजी से माइक्रोब्स बढ़ते हैं। अब इस गूदा मिक्स लिक्विड को 2 लीटर पानी से भरी बाल्टी में मिला दें। फिर छांव में ढक कर रख दें। 

रोजाना लिक्वड को करें मिक्स

पोटाश लिक्विड में माइक्रोब्स को डेवलप करने के लिए रोजाना सुबह और शाम जरूर हिलाएं। करीब 15 से 20 दिन ऐसा करने के बाद पोटाश लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार हो जाएगा। 

और पढ़ें: Aquatic Flower Plants: घर के कबाड़ से बन जाएगा लग्जरी मिनी पॉन्ड, पुराने ड्रम में लगाएं ये 5 खिलने वाले पौधे

छानकर पौधों में इस्तेमाल करें

अब आपको बाल्टी में तैयार पोटाश लिक्विड फर्टिलाइज को छान लेना है और एक प्लास्टिक बोतल में भर लें। फिर सुबह और शाम एक भाग लिक्विड पोटाश में 5 भाग पानी मिलाएं और सुबह या शाम पौधों में जरूर डालें। 

कितना पोटाश पौधों में डालना चाहिए?

पोटाश फर्टिलाइजर को अधिक नहीं बल्कि सीमित मात्रा में पौधों में डालना चाहिए। छोटे गमले वाले पौधे में कम से कम 100 से 150 ml पोटाश डालें। वहीं मीडियम पौधे में 200 से 300 ml और बड़े फलदार या फूल वाले पौधे में 500 ml तक पोटाश फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें। आपको कुछ ही दिनों में पौधों में फर्क नजर आने लगेगा।

और पढ़ें: Nautapa Gardening Tips: नौतपा में सूखने लगे हैं फूलों के पौधे? तुरंत करें ये काम, फिर दिखेगी हरियाली

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Nautapa Gardening Tips: नौतपा में सूखने लगे हैं फूलों के पौधे? तुरंत करें ये काम, फिर दिखेगी हरियाली
Aquatic Flower Plants: घर के कबाड़ से बन जाएगा लग्जरी मिनी पॉन्ड, पुराने ड्रम में लगाएं ये 5 खिलने वाले पौधे