
गर्मियों के मौसम में गुड़हल से खूब फूल मिलते हैं। अगर आप भी पूरी गर्मी इस पौधे को खिला रखना चाहते हैं, तो कुछ बातों पर खासा ध्यान देना होगा। अक्सर देखभाल न होने पर गुड़हल के फूल खिलना बंद हो जाते हैं या पत्तियां कटी फटी दिखने लगती हैं। ऐसा कीट, चीटियों या फंगस के कारण हो सकता है। आप केवल कपूर के छोटे टुकड़े को कपड़े में बांधकर गमले में एक डंडी की मदद से टांग दें। ऐसा करने से गुड़हल का पौधा सुरक्षित हो जाएगा। जानिए पौधे में कपूर टांगने से क्या फायदे होते हैं।
कपूर की तेज सुगंध एफिड्स, मच्छर और कुछ छोटे कीड़ों को गुड़हल के पौधे से दूर रखने में मदद कर सकती है। इससे गुड़हल की पत्तियों और कलियों पर कीड़े लगने का खतरा कम हो जाएगा।
कपूर में हल्के एंटीफंगल गुण होते हैं। गमले के आसपास कपूर रखने से नमी से बनने वाली बदबू और कुछ फंगल समस्या भी कम हो जाती है। ध्यान रखें कि कभी भी कपूर को बिना कपड़े के पौधे में न टांगे। साथ ही पत्तियों से भी न टच कराएं।
गर्मियों में चीटिंया बहुत आती हैं। अगर गमले में चींटियां बार-बार आ रही हैं, तो कपूर की खुशबू से दूर भाग जाएंगी। चीटिंया गुड़हल की पत्तियां खा जाती हैं, जिससे पौधे को नुकसान पहुंचता है।
और पढ़ें: Ideas Wood Plant Holder: लिविंग रूम लगेगा लाइव गार्डन, लगाएं 10 वुडन प्लांट होल्डर
कपूर की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती हैं इसलिए बालकनी से मच्छरों को भगाने के लिए भी गुड़हल के पौधे में कपूर टांग सकते हैं। गार्डन में पौधों के पास कपूर रखने से वातावरण भी महक उठेगा।
और पढ़ें: Vertical Garden Hacks: कम जगह में चाहिए खेत जैसी हरियाली? बालकनी में ऐसे बनाएं वर्टिकल गार्डन
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.