Vertical Garden Hacks: कम जगह में चाहिए खेत जैसी हरियाली? बालकनी में ऐसे बनाएं वर्टिकल गार्डन

Published : Mar 13, 2026, 06:00 PM IST
vertical garden plants

सार

Balcony Vertical Garden: अगर घर में जगह कम है लेकिन हरियाली चाहिए, तो वर्टिकल गार्डन सबसे अच्छा विकल्प है। जानें बालकनी या छत पर वर्टिकल गार्डन बनाने का आसान तरीका और इसमें लगाने के लिए बेस्ट पौधे। 

Vertical Garden For Small Space: अगर आप फ्लैट में रहते हैं और घर में कम जगह है, लेकिन आपको घर में हरियाली और फ्रेश हवा चाहिए, तो वर्टिकल गार्डन सबसे अच्छा तरीका है। इसमें दीवार पर पौधे लगाए जाते हैं, जिससे कम जगह में ज्यादा पौधे लग जाते हैं और घर को एकदम मॉडर्न और प्रीमियम लुक भी मिलता है। आइए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे अपनी बालकनी छत या गार्डन में वर्टिकल गार्डन बना सकते हैं और इसमें कौन से पौधे आपको लगाने चाहिए...

वर्टिकल गार्डन बनाने का तरीका

  • वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए सबसे पहले बालकनी या छत की सबसे अच्छी और बड़ी दीवार चुनें। जहां पर हल्की धूप आती है और थोड़ी छांव भी रहे।
  • अब वर्टिकल गार्डन बनाने के लिए आयरन रैक या वुडन फ्रेम बनाएं, जिसमें आप अपने छोटे हैंगिंग पॉट या प्लास्टिक प्लांटर लगा सकते हैं। आजकल मार्केट में भी आसानी से 1000-2000 रुपए में आयरन रैक्स मिल जाती हैं।
  • इस रैक को अपनी दीवार पर हैंग करने के बाद दीवार पर हुक लगाकर गमले टांगे या फ्रेम में पॉट्स को फिट कर दें।
  • वर्टिकल गार्डन में पौधे लगाने के लिए मिट्टी हल्की बनाएं, जिसमें 40% गार्डन सॉइल के साथ 30% कोकोपीट और 30% कंपोस्ट को मिलाएं। ये अच्छी ड्रेनेज वाली मिट्टी होती है। यानी कि वर्टिकल गार्डन में पानी एक-दूसरे प्लांट में टिकता नहीं है और आसानी से ड्रेन हो जाता है। ध्यान रखें कि पॉट के नीचे छोटा छेद जरूर बनाएं ताकि पानी जमाएं।

और पढ़ें- Best Soil for Plants: इंडोर प्लांट के लिए परफेक्ट मिट्टी कौन-सी है? जानिए 3 सबसे बेहतरीन ऑप्शन

वर्टिकल गार्डन में कौन से पौधे लगाएं

  • वर्टिकल गार्डन में आप मनी प्लांट लगा सकते हैं। ये सबसे आसान पौधा है, जिसे बहुत कम देखभाल की जरूरत होती है और वर्टिकल गार्डन में इसकी बेल बहुत खूबसूरत लगती है।
  • वर्टिकल गार्डन में आप स्पाइडर प्लांट लगा सकते हैं। ये हवा को शुद्ध करता है और बालकनी को बहुत ही लग्जरी और प्रीमियम लुक भी देता है।
  • अगर आपको पोथोस प्लांट सुंदर लगते है, तो आप पोथोस प्लांट लगा सकते हैं। ये तेजी से फैलता है और दीवार को ग्रीन लुक देता है।
  • वर्टिकल गार्डन में आप हर्ब्स भी लगा सकते हैं। अपने किचन के लिए पुदीना, धनिया लगाएं या फिर तुलसी भी इसमें लगा सकते हैं। इसे कम देखभाल की जरूरत होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी भी आती है।

ये भी पढ़ें- DIY Planter Ideas: नारियल की खोल से जूते की सोल तक, इन 5 चीजों से बनाएं क्रिएटिव प्लांटर

वर्टिकल गार्डन के फायदे

वर्टिकल गार्डन का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कम जगह में ज्यादा पौधे लग सकते हैं। इससे घर की दीवार सुंदर लगती है, हवा शुद्ध होती है और गार्डन या बालकनी को एक प्रीमियम लुक मिलता है। आप वर्टिकल गार्डन में हर्ब्स लगाकर अपना किचन गार्डन भी तैयार कर सकते हैं। 

 

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

Ideas Wood Plant Holder: लिविंग रूम लगेगा लाइव गार्डन, लगाएं 10 वुडन प्लांट होल्डर
Urban Gardening Tips: 10×8 फीट की बालकनी को बनाएं मिनी किचन गार्डन, लगाएं ये स्पेस-सेविंग सब्जियां