MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Lifestyle
  • Gardening
  • DIY Planter Ideas: नारियल की खोल से जूते की सोल तक, इन 5 चीजों से बनाएं क्रिएटिव प्लांटर

DIY Planter Ideas: नारियल की खोल से जूते की सोल तक, इन 5 चीजों से बनाएं क्रिएटिव प्लांटर

Planters From Waste Materials: आजकल बालकनी, किचन गार्डन या रूफटॉप को सजाने के लिए DIY प्लांटर का ट्रेंड बहुत बढ़ गया है। आप इसमें अपने घर की पुरानी और बेकार चीजों को रीयूज करके सुंदर सा प्लांटर बना सकते हैं। आज हम आपको दिखाते हैं ऐसे ही कुछ हैक्स... 

2 Min read
Author : Deepali Virk
Published : Mar 12 2026, 06:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
कोकोनट शेल प्लांटर
Image Credit : Getty

कोकोनट शेल प्लांटर

कोकोनट शेल प्लांटर बायोडिग्रेडेबल होने के साथ ही छोटे प्लांट्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए नारियल की खोल को साफ करके उसमें छोटा छेद करें। मिट्टी भरकर उसमें सक्यूलेंट या कोई छोटा पौधा लगा दें। इसे रस्सी से बांधकर हैंगिंग प्लांट की तरह आप बालकनी या गार्डन में लटका सकते हैं।

और पढ़ें- Herbs That Grow in Water: ग्लास में लगाएं ये 7 हर्ब्स, किचन रहेगी फ्रेश और सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

26
ओल्ड शू प्लांटर
Image Credit : Getty

ओल्ड शू प्लांटर

पुराने जूते से भी आप एसथेटिक और मॉडर्न डिजाइन के प्लांटर बना सकते हैं। इसके लिए पुराने जूते को पहले साफ कर लें। नीचे इसमें ड्रेनेज होल के लिए एक छेद बनाएं ताकि पानी निकल सकें। मिट्टी भरकर इसमें फूल या मनी प्लांट जैसे पौधे आप आसानी से लगा सकते हैं।

36
प्लास्टिक बॉटल प्लांटर
Image Credit : Getty

प्लास्टिक बॉटल प्लांटर

ये सबसे इजी और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला DIY प्लांटर है। इसमें आप किसी भी तरह की प्लास्टिक की बोतलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। बोतल को बीच से काटे, बाहर से पेंट करें या डिजाइन बनाएं। इसमें मिट्टी भरकर कोई भी पौधा लगाए और दीवार पर टांग दें। इसमें पौधे आसानी से पनप भी जाते हैं।

46
पुराने टायर से बनाएं प्लांटर
Image Credit : Getty

पुराने टायर से बनाएं प्लांटर

पुराने टायर से आप एसथेटिक प्लांटर बना सकते हैं। इसके लिए पुराने टायर को साफ करके उसमें रंग बिरंगे पेंट करें, चाहे तो कुछ डिटेलिंग ऐड करें। इसके नीचे एक बेस बनाएं। मिट्टी भरें, फिर इसमें शो प्लांट, फ्लावर प्लांट या कोई भी अपनी पसंद का प्लांट लगाए और अपने गार्डन में सजाएं।

56
पुराने कप या मग से बनाएं प्लांटर
Image Credit : Getty

पुराने कप या मग से बनाएं प्लांटर

पुराने कप या मग से भी आप प्लांटर बना सकते हैं। इसके लिए पुराना सेरेमिक मग लें, उसमें नीचे छोटा सा छेद बनाएं, ताकि पानी निकल सकें। इसमें कोई मिनी प्लांट या सक्यूलेंट प्लांट लगाएं। इसे टेबल, खिड़की के पास या गार्डन या बालकनी में भी आप रख सकते हैं।

66
DIY प्लांटर बनाने के फायदे
Image Credit : Getty

DIY प्लांटर बनाने के फायदे

DIY प्लांटर बेकार पड़ी चीजों का सही उपयोग करता है। इसमें कम खर्चे में ही घर को सुंदर सजावट मिलती है। साथ ही गार्डन और बालकनी को एकदम यूनिक लुक मिलता है। 

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

About the Author

DV
Deepali Virk
दीपाली विर्क। पत्रकारिता जगत में 10 साल से ज्यादा का अनुभव। अगस्त 2020 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़ी हुई हैं। खेल जगत, लाइफ स्टाइल, फूड, वायरल और ट्रे्डिंग जैसे विषयों का अनुभव है। साल 2015 से इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत की। पत्रिका न्यूज़, डीएनएन न्यूज़ चैनल, बीटीवी और कई अन्य प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों मे काम का अनुभव। Asianxt डिजिटल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड में काम कर रही हैं। इनके पास डबल मास्टर डिग्री है- पत्रकारिता और एमबीए एचआर-मार्केटिंग। खेल, लाइफस्टाइल, फैशन, फूड, हेल्थ और रिसर्च बेस्ड फीचर स्टोरी पर काम करने विशेषज्ञता हासिल है।
गार्डनिंग न्यूज
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Garden Makeover Ideas: बढ़ जाएगी घर की वैल्यू, गार्डन में जोड़ें ये 6 शानदार एलिमेंट
Recommended image2
Bucket Gardening: गार्डनिंग का सस्ता जुगाड़! पुरानी बाल्टी में लगाएं ये 5 खूबसूरत फूल
Recommended image3
AC वाले कमरे में भी नहीं मुरझाएंगे ये 6 Indoor Plants,गर्मी में घर रहेगा हरा-भरा
Recommended image4
Big Leaf Money Plant: माली भी नहीं बताएगा ये ट्रिक! 30 दिन में मनी प्लांट की पत्तियां हो जाएंगी 5 इंच बड़ी
Recommended image5
Herbs That Grow in Water: ग्लास में लगाएं ये 7 हर्ब्स, किचन रहेगी फ्रेश और सेहत को मिलेंगे जबरदस्त फायदे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved