
गार्डनिंग करते लंबा वक्त हो गया लेकिन पौधों में फल और फूल उतना नहीं खिल रहा है, तो आलू का पानी आपके काम आ सकता है। सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो यह पानी पौधों को पोषण देने, मिट्टी की क्वालिटी बेहतर करने और ग्रोथ को सपोर्ट करने में मदद करता है। हालांकि, इसका उपयोग केवल बिना नमक और मसालों वाला पानी ही करना चाहिए। आइए जानते हैं कि पौधों में आलू का पानी डालने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।
आलू के पानी में स्टार्च के साथ पोटैशियम और अन्य मिनरल्स मौजूद होते हैं। ये पोषक तत्व पौधों की सामान्य ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं, जिससे फूल और फल बनने की प्रक्रिया बेहतर हो सकती है। नियमित लेकिन सीमित मात्रा में इसका इस्तेमाल पौधों की सेहत बनाए रखने में मदद करता है। जिससे फ्लावरिंग और फ्रूटिंग तेजी से होती है।
ठंडा किया हुआ सादा आलू का पानी मिट्टी में मौजूद कुछ लाभदायक माइक्रो ऑर्गनिस्म के लिए एनर्जी का सोर्स बन सकता है। इससे मिट्टी की एक्टीविटी बेहतर होती है और पौधे पोषक तत्वों को अधिक प्रभावी ढंग से ग्रहण कर पाते हैं।
इसे भी पढ़ें- गार्डनिंग लवर्स की सीक्रेट ट्रिक! चावल का पानी इन 5 पौधों के लिए साबित होगा पावर टॉनिक
कभी भी नमक, तेल, मसाले या मक्खन मिला आलू का पानी पौधों में न डालें। अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से मिट्टी में स्टार्च जमा हो सकता है, जिससे फफूंद या कीटों की समस्या बढ़ने की आशंका रहती है। केवल सादा और ठंडा किया हुआ पानी ही यूज करें। एक गिलास आलू के पानी में एक लीटर साधारण पानी मिलाएं।
Q1. क्या आलू का पानी सभी पौधों में डाल सकते हैं?
हाँ, अधिकांश गार्डन पौधों में बिना नमक वाला ठंडा आलू का पानी सीमित मात्रा में यूज कर सकते हैं।
Q2. आलू का पानी कितनी बार डालना चाहिए?
महीने में 1-2 बार इसका यूज पौधों में डालने के लिए कर सकते हैं।
Q3. क्या नमक वाला आलू का पानी पौधों के लिए सही है?
नहीं, नमक या मसाले मिला आलू का पानी पौधों और मिट्टी दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Mushroom Farming Guide: न खेत, न बड़ी जमीन... सिर्फ एक कमरा और शुरू हो जाएगी लाखों की कमाई
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.