पौधों को मिल रहे तंबाकू से गजब के फायदे! जानें जबलपुर की गार्डनर रुम्पा रावत से

Published : Aug 01, 2026, 06:30 PM IST
tobacco water for plants

सार

Tobacco Water For Plants: पौधों में मैलीबग और पेस्ट से परेशान हैं? जबलपुर की गार्डनर रुम्पा रावत का नीम और तंबाकू वाला घरेलू उपाय जानें। इसे बनाने का सही तरीका, इस्तेमाल की विधि, जरूरी सावधानियां और किन पौधों पर इसका उपयोग नहीं करना चाहिए, सब कुछ आसान भाषा में।

अगर आपके गार्डन के पौधे बार-बार मैलीबग, एफिड्स और दूसरे कीटों की वजह से खराब हो रहे हैं, तो जबलपुर के पास रहने वाली गार्डनर रुम्पा रावत का यह घरेलू तरीका आपके काम आ सकता है। वह पिछले 5 सालों से नीम और तंबाकू का उपयोग कर पौधों को कीटों से सुरक्षित रखने का दावा करती हैं।

 

 

तंबाकू और नीम का घोल कैसे तैयार करें

रुम्पा रावत के अनुसार सबसे पहले नीम की पत्तियों को पानी में अच्छी तरह उबालकर नीम का अर्क तैयार करें। इसके बाद इसमें तंबाकू की पत्तियां डालकर कुछ देर और उबालें। मिश्रण ठंडा होने पर इसे छान लें और स्प्रे बोतल में भरकर पौधों की पत्तियों के ऊपर और नीचे हल्का छिड़काव करें। यह मिश्रण कीटों को दूर रखने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- Spider Plant को दें ऐसी यूनिक शेप, हर कोई पूछेगा- ये कैसे किया?

मैलीबग और पेस्ट से बचाने में कैसे मदद करता है

तंबाकू में प्राकृतिक रूप से निकोटीन पाया जाता है, जबकि नीम में ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो कई सामान्य बगीचे के कीटों को दूर रखने में सहायक माने जाते हैं। दोनों का मिश्रण मैलीबग, एफिड्स और कुछ अन्य कीटों को कम करने में मदद करता है।

स्प्रे करते समय रखें ये सावधानियां

तंबाकू का घोल हमेशा शाम के समय या तेज धूप न होने पर ही स्प्रे करें। पहले किसी एक पत्ती पर टेस्ट करें और 24 घंटे बाद कोई नुकसान न दिखे तो बाकी पौधों पर यूज करें। खाने वाली सब्जियों और हर्ब्स पर इसका प्रयोग करने से बचें। घोल बनाते समय दस्ताने पहनना भी बेहतर रहता है क्योंकि निकोटीन त्वचा के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

क्या सच में पौधों की ग्रोथ बढ़ती है?

रुम्पा रावत का अनुभव है कि जब पौधे कीटों से सुरक्षित रहते हैं तो उनकी नई पत्तियां और फूल बेहतर तरीके से बढ़ते हैं। हालांकि यह घोल किसी खाद या उर्वरक का ऑप्शन नहीं है। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए सही खाद, पर्याप्त धूप, सही सिंचाई और पोषक तत्व देना भी उतना ही जरूरी है।

इसे भी पढ़ें- एक बार हटाने पर भी वापस आ जाता है मिलीबग? माली से जानें परमानेंट सॉल्यूशन

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

एक बार हटाने पर भी वापस आ जाता है मिलीबग? माली से जानें परमानेंट सॉल्यूशन
Monsoon Gardening: बारिश में भूलकर भी न खरीदें ये 5 इंडोर प्लांट, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे खराब