Mealybug Permanent Solution: पौधों में एक बार हटाने के बाद भी मिलीबग बार-बार लौट आता है? जानिए माली के बताए आसान और असरदार परमानेंट सॉल्यूशन, जिससे Mealybug की समस्या को जड़ से खत्म कर पौधों को स्वस्थ रखा जा सकता है।

हरे भरे पौधे में अगर फूल और पत्तियां अच्छी आ रही हैं लेकिन साथ में सफेदी भी दिख रही है, तो ये पौधों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आपने नीम ऑयल, घरेलू उपचार या कई स्प्रे का इस्तेमाल किया है और फिर भी मिलीबग दोबारा दिखाई देता है, तो शायद मिट्टी और चींटियों की गतिविधि इसका मुख्य कारण हो सकती है। जानिए माली से कि इस समस्या का परमानेंट सॉल्यूशन क्या है। 

मिलीबग बार-बार क्यों आता है?

जब मिलीबग को आपको हटाया जाता है, तो वह हट जाते हैं लेकिन उसके साथ अंडे और छिपे हुए कीट खत्म नहीं होते। कुछ दिनों बाद इन्हीं अंडों से नए मिली बग आसानी से निकल आते हैं और पौधों को संक्रमित करना शुरू कर देते हैं। चीटियां मिलीबग की रक्षा करती हैं और इनके द्वारा छोड़े गए मीठे पदार्थ पर डिपेंड करती हैं। यही कारण है कि चीटियों के कारण मिलीबग बढ़ते रहते हैं। 

और पढ़ें: Spider Plant को दें ऐसी यूनिक शेप, हर कोई पूछेगा- ये कैसे किया?

पौधों को मिलीबग से बचाने के उपाय 

View post on Instagram

  • अगर आप पौधे के चारों और लक्ष्मण रेखा खींच देंगे, तो ऐसे पौधों के पास में चीटियां नहीं आ पाएंगी और मिलीबग के अंडे सुरक्षित नहीं रह पाएंगे। ऐसा करने से धीरे-धीरे मिलीबग खत्म हो जाएंगे। 
  • जिस पौधे में मिलीबग लगे हुए हैं, आप उनकी मिट्टी में हल्दी मिला सकते हैं। ऐसा करने से भी मिली बग की समस्या खत्म होती है।
  • एक ग्लाम पानी में आधा चम्मच हींग मिलाकर पौधों में डालने से भी मिलीबग की समस्या कम होती है। आप इसे हफ्ते में एक बार कर सकते हैं। 

और पढ़ें: Monsoon Gardening: बारिश में भूलकर भी न खरीदें ये 5 इंडोर प्लांट, कुछ ही दिनों में हो

नीम तेल का स्प्रे

1 लीटर पानी में 5–10 मिली नीम का तेल और कुछ बूंदें लिक्विड साबुन मिलाकर हर 5–7 दिन में मिलीबग में स्प्रे करें। ऐसा करने से मिलीबग की संख्या धीरे-धीरे कम होने लगेगी। सप्ताह में कम से कम एक बार पत्तियों के नीचे, नई शाखाओं और कलियों की जांच भी जरूर करें और देखते रहे कि नए स्थान में मिलीबग लगना न शुरू हो गए हो।