गमले में बैंगन कैसे लगाएं ? चुनें बंपर पैदावार देने वाली 5 बैंगन की किस्में

Published : Jun 25, 2026, 11:15 AM IST
How to grow brinjal in pots at home

सार

How to grow brinjal at home: गमले में बैंगन कैसे उगाएं ? जानिए उन 5 बेहतरीन किस्मों के बारे में और गमले में खेती करने का आसान तरीका, जो काम आसान करेंगे। 

भारतीयों घरों में बैंगन लोकप्रिय सब्जी है, जिसका इस्तेमाल भर्ता, भुर्जी, संभार और भरवा सब्जी बनाने में किया जाता है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि आसानी से उग भी जाती है। अगर आप बैंगन को को लगाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल में देखें उन 5 वैरायटी के बारे में जिनकी खेती आप घर में लगे गमलों में कर सकते हैं।

1. पूसा पर्पल लॉन्ग बैंगन

बैंगन की इस वैरायटी को भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। यह 25-30 सेंटीमीटर लंबी होते हैं। अगर आप पहली बार बागवानी करने जा रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। यह अच्छा उत्पादन देने के साथ हर तरह के मौसम को सहन कर सकता है।

क्यों लगाएं ?

  • लंबे और चमकदार बैंगन
  • घर और खेत के लिए बेस्ट
  • कम मेहनत में अच्छी पैदावार

2. पूसा पर्पल क्लस्टर

बैंगन की यह वैरायटी उन लोगों के लिए बढ़िया हैं जिनके घर में जगह की कमी है। इस पौधे में एक साथ कई फल लगते हैं और कम जगह में ज्यादा उत्पादन होता है। इसके फल गहरे बैंगनी रंग के होते हैं।

क्यों लगाएं ?

  • एक गुच्छे में कई फल
  • कीटों के प्रतिरोधक क्षमता

3. काशी संदेश हाइब्रिड

इस वैरायटी के बैंगल गोल आकार के होते हैं। इसके फल गहरे बैंगनी रंग में आते हैं और वजन में 350-400 ग्राम तक हो सकता है। इसकी खासियत है कि यह बहुत जल्दी फल देता है।

ये भी पढे़ं-  Patharchatta Benefits: सिर्फ 1 पत्ती से उगाएं पत्थरचट्टा और घर बैठे करें कमाई !

क्यों लगाएं ?

  • भरता बनाने के लिए बेस्ट
  • जल्दी तैयार होने वाली फसल

4. काशी ग्रीन राउंडर

गर्मी और उमस के मौसम में यह वैरायटी अच्छे से उगती है। यह पौधा हरे रंग का होता है, इसके फल गूदे वाले होते हैं जो स्वाद में हल्के मीठे होते हैं। यह किस्म लंबे समय तक फल देती है, आप इसे घर पर लगा सकती हैं।

क्यों लगाएं ?

  • गर्म मौसम में अच्छा उत्पादन
  • लंबे समय तक फल देने वाला पौधा

5. काशी हिमानी

काशी हिमानी वैरायटी सफेद रंग के बैंगनों की होती है। इन बैंगनों में बीज बहुत कम होते हैं, साथ ही कीटों के प्रति इनकी यह नेचुरली सहनशील होते हैं। बारिश के मौसम में इसे लगाना फायदेमंद हैं।

ये भी पढे़ं- तेजी से बढ़ने वाले इंडोर प्लांट, बिगनर्स के लिए 5 आसान विकल्प

गमले में बैंगन में कैसे उगाएं ?

  • 20-25 इंच गमला लें
  • 40% बगीचे की मिट्टी
  • 40% गोबर की सड़ी खाद
  • 15% कोकोपीट
  • 5% नीम की खली
  • जुलाई से अक्टूबर तक बीज लगाएं
  • गमले में गहराई से बीज लगाएं
  • एक गमले में 3-4 बीज डालें
  • अंकुरण के बाद पौधा लगाएं
  • रोजाना 6-8 घंटे की धूप दिखाएं
  • मिट्टी सूखी होने पर ही पानी दें
  • 20-25 दिनों में खाद दें
  • फूल आने पर पोटाश डालें

बैंगन खाने के फायदे

बैंगन में कैल्शियम, फॉस्फोरस, आयरन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट जैसे तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है।

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

छोटी बालकनी को बनाएं रंगों का स्वर्ग, लगाएं ये 7 खूबसूरत फूलों वाले पौधे
Ginger Gardening: बिना मिट्टी के उगाएं अदरक, सिर्फ पानी में करें जिंजर गार्डनिंग