
किचन गार्डनिंग करना पसंद है, तो आपको सब्जियों को लगाने के सही तरीके के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। कुछ सब्जी ऐसी होती हैं, जिन्हें बिना बीज के भी लगाया जा सकता है। सही विधि ना अपनाने के कारण पौधा नहीं लगता या फिर पौधा कमजोर रह जाता है। अगर आप भी घर में ताजी सब्जियां लगाना चाहते हैं, तो इन चार सब्जियों को लगाने का सही तरीका जरूर जान लें।
आलू को बीज की तरह मिट्टी में डालने से पौधा नहीं उगता। आलू उगाने के लिए आपको अंकुरित आलू की जरूरत पड़ेगी। आलू छोटे-छोटे टुकड़े काटकर मिट्टी में लगानी। हर टुकड़े में कम से कम एक अंकुर से नया पौधा जन्म लेता है। इन्हें 4 से 5 इंच गहराई में लगाने से आपको कुछ समय बाद अच्छी फसल देखने को मिलेगी।
अदरक के बीज नहीं होते है और इसे बिना मिट्टी के भी उगाया जा सकता है। इसे उगाने के लिए ताजी अदरक की गांठ यूज की जाती है। अदरक में ऐसी गांठ चुनें, जिसमें छोटी-छोटी आंखें या अंकुर उगे हो। इसे हल्की नमी वाली मिट्टी में दबा दें। नियमित मिट्टी को गीला करें। आप पाएंगे कि अदर का पौधा बढ़ना शुरू हो जाएगा।
और पढ़ें: इन वेजिटेबल को कभी एकसाथ ना लगाएं, वरना होगा भारी नुकसान
लहसुन को पूरा लगाने के बजाय इनकी कलियों को निकाल लें। अब कली को नुकीले हिस्से को ऊपर की ओर रखते हुए मिट्टी में दबाना है और मिट्टी को ऊपर से बराबर कर दें। आप देखेंगे कि कुछ ही हफ्तों में इससे पत्ते निकलने लगे हैं।
शकरकंद से निकलने वाली बेल का इस्तेमाल नया पौधा लगाने में किया जाता है। सब्जियों को उगाते समय अच्छी गुणवत्ता वाली मिट्टी के साथ ही पर्याप्त धूप बेहद जरूरी है। प्लांटर में जल निकासी का ध्यान जरूर रखें। ऐसा करने से पसंद की सब्जियों को उगा सकते हैं और मार्केट से आपको डिफरेंट सब्जियां नहीं खरीदनी पड़ेंगी।
और पढ़ें: Patharchatta Benefits: सिर्फ 1 पत्ती से उगाएं पत्थरचट्टा और घर बैठे करें कमाई !
Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.