Patharchatta Benefits: सिर्फ 1 पत्ती से उगाएं पत्थरचट्टा और घर बैठे करें कमाई !

Published : Jun 24, 2026, 11:30 AM IST
Patharchatta Plant Benefits

सार

Patharchatta Benefits Growing Tips: पत्थरचट्टा पौधे को घर में कैसे उगाएं ? किस मिट्टी और मौसम में लगाएं ? खाद-पानी कब दें और इसकी खेती से कमाई कैसे करें ?

समय के साथ अब एक बार फिर आयुर्वेदिक और औषधीय पौधों की डिमांड बढ़ रही है। इन्हीं से एक पत्थरचट्टा भी है, जिसे भारत के अलग-अलग हिस्सों में पाथरचूर, पर्णबीज, पानफुटी और मिरेकल लीफ जैसे नामों से भी पुकारा जाता है। कहा जाता है कि यह प्लांट किडनी स्टोन समेत तमाम समस्याओं को दूर कर सकता है। ऐसे में अब लोग इसे गार्डन में उगाना पसंद कर रहे हैं। खास बात है कि इसे लगाने के लिए ज्यादा जगह, पानी और देखभाल की आवश्यकता होती है। इतना ही नहीं, आप चाहें तो इसकी खेती कर कमाई भी कर सकते हैं। इस आर्टिकल में देखें पत्थरचट्टा उगाने से बेचने तक की पूरी जानकारी।

पत्थरचट्टा के फायदे

यह एक रसीला पौधाहै, जिसकी पत्तियां मोटी और पानी से भरी होती है। खासियत है कि इसकी पत्तियों के किनारों से नए पौधे खुद ब खुद निकल आते हैं। यानी आप एक ही पत्ती से कई नए पौधों को तैयार कर सकते हैं।

पत्थरचट्टा का पौधा कैसे लगाएं ?

  • आसपास पड़ोस से पत्थरचट्टा की 2-3 पत्ती लें
  • उन्हें नम मिट्टी में रखें
  • कुछ दिनों बाद किनारों पर पौधे निकलने शुरू हो जाएंगे
  • 40-45 दिनों में आप इसे गमलों में रख सकते हैं

ये भी पढ़ें- Potato Growing Guide: एक आलू के अनेकों रूप, घर पर उगाये 10 तरीके से ज्यादा वैराइटी

मिट्टी कैसी चुनें ?

इस पौधे को जिल निकासी वाली मिट्टी ज्यादा पसंद होती हैं। ऐसे में-

  • 60% दोमट पट्टी
  • 20% कोकोपीट
  • 20% मोट रेत

का मिश्रण लें, यह जड़ों को सड़ने से बचाता है और अच्छी ग्रोथ देने में मदद करता है।

पत्थरचट्टा किस मौसम में लगाना चाहिए ?

यह बरसात और पानी के मौसम में जल्दी बढ़ता है, यह 10 डिग्री से नीचे के तापमान में खराब हो सकता है। इस पौधे को रोशनी पसंद है इसलिए हर रोज लगभग 5-6 घंटे की धूप दिखाएगा। वहीं, हर रोज पानी मत दें। जब मिट्टी 2-3 इंच सूखी लगे तभी वॉटरिंग करें।

ये भी पढ़ें- तेजी से बढ़ने वाले इंडोर प्लांट, बिगनर्स के लिए 5 आसान विकल्प

खाद कब दें ?

अन्य पौधों की तरह पत्थरचट्टे को ज्यादा हैवी फर्टिलाइजर की आवश्यकता नहीं होती है। इसकी बजाय आप हर 2-3 महीने में एक बार वर्मीकंपोस्ट और गोबर की सड़ी खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं।

पत्थरचट्टा के पौधे से कमाई कैसे करें ?

  • धीरे-धीरे पत्थरचट्टा की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में छोटे स्तर पर इसकी खेती लाभदायक हो सकती है
  • पौधे बेचकर- आप नए पौधे तैयार करें, नर्सरी, गार्डनिंग शौकीनों और ऑनलाइन बेच सकते हैं
  • पत्तियों की बिक्री- आयुर्वेदिक उत्पाद बनाने वाली कंपनियों से संपर्क करें, ताकि वह पौधे की पत्तियां खरीदें
  • वैल्यू एडेड प्रोडक्ट- अगर आप बिजनेस में दिलचस्पी रखते हैं तो पत्थरचट्टा के पौधे से हर्बल जूस, पाउडर और हर्बल चाय बनाकर भी कमाई कर सकते हैं

PREV

Gardening Tips & Ideas in Hindi: Discover expert gardening tips, plant care guides, home garden ideas, seasonal plants, balcony gardening, and easy DIY methods to grow a healthy, beautiful garden. Stay updated on Asianet News Hindi.

 

Read more Articles on

Recommended Stories

इन वेजिटेबल को कभी एकसाथ ना लगाएं, वरना होगा भारी नुकसान
House Shifting के दौरान पौधों को ऐसे रखें सुरक्षित, नहीं मुरझाएंगे आपके ग्रीन फ्रेंड्स